ट्रैक्टर–ट्राली पलटी, तीन व्यक्ति घायल, एक गंभीर

March 3, 2017 6:19 PM0 commentsViews: 609
Share news

अमित श्रीवास्तव

1111

 मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर।  मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के महरथा गांव में एक ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से तीन लोग घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना 11 बजे दिन की है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार घटना उस समय घटी जब up55p7191 स्वराज कम्पनी की ट्रैक्टर ट्राली सेखुइया से वापस रतनपुर आ रही थी। अचानक संतुल न गिड़ जाने से वह पलट गई। इस घटना मे उदई पुत्र दशरथ,बहरैची पुत्र मुन्नी, रामसेवक पुत्र कल्लू को चोट लग गया है।उदई जिसकी उम्र लगभग 55 वर्ष है गम्भीर रूप से घायल है।बहरैची और रामसेवक के हाथ मे चोट लगी है।गम्भीर रूप से घायल उदई को जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है।

 

Leave a Reply