ट्रैक्टर ट्राली से कुचल बालक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

April 1, 2017 6:43 PM0 commentsViews: 904
Share news

अजीत सिंह

999

शनिवार को सुबह 9 बजे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी उम्र 13 साल की थी।

जानकारी के अनुसार सदर थाना अंतर्गत सनोज पुत्र राम किशुन ग्राम महनगा निवासी निवासी मुख्यालय स्थित परसा चौराहा से आज शनिवार सुबह 9 बजे दूध लेकर साईकिल से घर जा रहा था। वह अभी धेन्सा नहर के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार टैªक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जो टैªक्टर ट्राली चला रहा था वह नाबालिग है। वह स्थानीय है। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है। अगर वह नाबालिग था और उसके पास लाइसेंस नहीं था तो गाड़ी मालिक क्यों उससे गाड़ी चलवा रहा था।

इस बारे में एसओ सिद्धार्थनगर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक की शिनाख्त भी हो गई है। वह जल्द पकड़ में आ जायेगा। खबर लिखने तक चालक फरार था। तलाश जारी है।

Leave a Reply