जिला पंचायतः अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरीं पासी शांति, बोलीं एक मात्र विकल्प हैं गरीबदास

December 28, 2015 9:46 PM0 commentsViews: 926
Share news

नजीर मलिक

विधायक पासवान की भतीजी और गरीबदास के समर्थन में उतरीं पासी शांति देवी

विधायक विजय पासवान की भतीजी और गरीबदास के समर्थन में उतरीं पासी शांति देवी

सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार और सपा नेता पासी शांति देवी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार गरीब दास के पक्ष में उतर गई हैं। उन्होंने कई सदस्यों से सम्पर्क कर गरीबदास की वकालत की। इसे सपा नेता राम कुमार उर्फ चिनकू यादव की बड़ी रणनीतिक सफलता मानी जा रही है।

उस्का ब्लाक की प्रमुख रहीं शांति देवी समाजवादी पार्टी की तीन प्रमुख महिलाओं में एक हैं। वैचारिक तौर पर वह विधानसभा अघ्यक्ष माता पसाद पांडेय की करीबी मानी जाती हैं। शांति के इस फैसले को चुनाव का टर्निंग प्वाइंट माना जा रहा है।

शांति पासी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव लड़ने की प्रमुख दावेदार थीं, वह सपा के बागी गुट और जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार रामलाल और उनके भाई सदर विधायक विजय पासवान की भतीजी भी हैं।

बताया जाता है कि रविवार को शांति पासी अचानक चुनावी पटल पर अवतरित हुईं। उन्होंने कई जिला पंचायत सदस्यों से सम्पर्क किया और गरीबदास के पक्ष में वोट मांगा। इससे पूर्व वह समाजवादी पार्टी से टिकट की दावेदार थीं।

शांति पासी की इस राजनीतिक क्रिया से विधायक विजय पासवान को बड़ा झटका लगा है। शांति विधायक पासवान की भतीजी हैं। विधायक के भाई यानी शांति के चाचा रामलाल बागी गुट के दावेवार हैं।

शांति के इस कदम के बाद सपा के अधिकृत उम्मीदवार गरीबदास के संरक्षक राम कुमार उर्फ चिनकू यादव का खेमा पूरे जोश में आ गया है। शांति पासी के इस फैसले के बाद सपा के उम्मीदवार गरीबदास और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार गरीब दास के बीच की दूरी और सिमट गई है।

Leave a Reply