थाने के निकट दो घरों से चार लाख की चोरी, चोरों ने ड्राइवर को चाकू मारा

December 28, 2016 3:37 PM0 commentsViews: 400
Share news

आकाश कुमार

chori2

सिद्धार्थनगर। जिला हेडक्वार्टर के खजुरिया रोड पर चोरों ने बीती रात दो घरों का ताला तोड़ कर लाखों का नकदी जेवर उड़ा लिया। भागते समय चोरों ने मो. शकील नामक वाहन चालक को चाकूओं से गोद कर जख्मी कर दिया और फरार हो गये। चोरी गये समानों में एक रिवाल्वर भी है। थाने से 2 सौ मीटर की दूरी पर हुई इस घटना से लोग दहशत में हैं।

जानकारी के मुताबिक चोरों के दल ने रात लगभग 2 बजे खजुरिया रोड के नाले के पास राजकुमार पांडेय ठेकेदार के घर का ताला तोड़ कर घुस गये। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। चोरों ने घर का नकदी, जेवर के साथ उनकी रिवाल्वर भी कब्जे में ले लिया और बाहर निकल गये। चोरों के हाथ दो लाख का माल हाथ लगा।

चोरों ने इसी के करीब एक अफजाल अहमद के मकान का ताला भी तोड़ दिया। अफजाल अहमद भी सपरिवार गांव गये हुए थे। चोरों ने निश्चिंत होकर पुरा मकान खंगाला और लगभग डेढ लाख का जेवर नकदी उठा कर आराम से फरार हो गये।

भागते चोरों ने चाकू मारा

बताते हैं कि सड़क पर चोरों का सामना मो. शकील नामक एक वाहन चालक से हो गया। शकील अपने मालिक को लखनऊ ले जाने के लिए उनके घर जा रहा था। चोरों ने समझा कि शायद दोनों में से किसी घर का मकान मालिक आ रहा है। लिहाजा उन्होंने उसे चाकूओं से गोद का जख्मी कर दिया।

चीखों से गुंज उठी खजुरिया रोड़

चोरों के चाकूबाजी से शकील की चीख सुनकर चोर तो भाग गये, लेकिन आस–पास के घरों के लोग फौरन मौके पर पहुंच गये। उन्होंने 100 नम्बर डायल कर घटना की जानकारी दी, मगर पुलिस काफी देर तक नहीं पहुंची। अंत में लोगों ने घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया।

चोरी की घटना जानकारी पाकर सुबह दोनों घरों के लोग आये और सदर पुलिस को तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संदर्भ में सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि अभी रिवाल्वर चोरी की पुष्टि नहीं हुई है। घटना की छानबीन चल रही है।

Leave a Reply