दुर्घटना के बाद उग्र भीड़ ने ड्राइवर को अधमरा किया, पुलिस से धक्का-मुक्की की

May 19, 2025 7:33 PM0 commentsViews: 851
Share news

विधायक श्यामधनी राही भी गुस्साई भीड़ में फंसे, अंगरक्षक ने बाहर निकाला

 

नज़ीर मलिक

सिद्धार्थनगर। रविवार की शाम जिला मुख्यालय से सात किमी दूर महुआ माफी गांव के सामने एक वाहन दुर्घटना से उग्र हुई भीड़ ने जम कर उत्पात मचाया। उसने वाहन चालक की जम कर पिटाई की। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से भी धक्का मुक्की की। एक समय तो स्थिति यह हो गई की वहां मौजूद क्षेत्रीय विधायक को भी सुरक्षा गार्डो द्धारा भीड़ से बाहर निकालना पड़ा। अन्तत: बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया गया। घायल को विधायक श्यामधनी राही ने अस्पताल पहुँचाया, फिलहाल घायल बालक अस्पताल में है उसकी हालत ठीक बताई जाती है।

बताया जाता है कि रविवार को शाम चार बजे लोटन से मुख्यालय की तरफ आ रही एक बोलेरो जीप सोहांस पुल के पास महुआ गांव पर पहुंची तो अचानक उसी गांव का कुशल लोधी पुत्र मनीष लोधी नामक एक 12 साल का बालक सामने आ गया। गाड़ी चालक अब्दुल मन्नान ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की फिर भी गाड़ी का कोई हिस्सा कुशल लोधी के पैर से टकरा गया, जिससे कुशल के पैर के निचले हिस्से में चोट लग गई।

इस घटना के बाद वहां पूरा गांव इकठ्ठा हो कर चालक अब्दुल मन्नान को मारने पीटने लगा। पुल के ठीक पार उसका बाजार थाने की पुलिस चौकी सोहास भी थी, जिससे खबर पाकर वह भी फौरन मौके पर पहुंच गई। पुलिस वालों के बचाव का प्रयास असफल करते हुए उग्र गांव वाले वाहन चालक को पीटते रहे। भीड़ ने पुलिस वालों के समने से चाालक को खीच कर पीट दिया इस दौरान उनकी पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई।

इसी समय मौके पर क्षेत्रीय विधायक श्यामधनी राही भी पहुंच चुके थे। उन्होंने भी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, मगर भीड़ शांत होने के बजाय उग्र होती गई। इस पूरी घटना को वयरल विडियो में साफ देखा जा सकता है। क्षेत्रीय विधायक के समझाने के दौरान एक समय ऐसा आया जब ऐसा प्रतीत हुआ कि विधायक उग्र भीड़ के बीच फंस सकते हैं तो उनके सुरक्षा गार्ड ने उन्हें तत्काल भीड़ से बाहर किया। वरना उन्हें जोखिम में फंसना पड़ सकता था। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस कर्मी अंत तक जूझते रहे। अंत में जब मारपीट रोकने वालों की तादाद बढ़ने लगी तो गांव वाले शांत हुए। इसके बाद विधायक राही ने घायल बालक को एमपीटी मेडिकल कालेज ले गए जहां वे खुद खड़े होकर बच्चे का इलाज कराते रहे। मगर उसे गंभीर चोट नहीं थी। अब उसकी हालत ठीक बताई जाती है।

इस सिलसिले में उस्का बाजार थाने के प्रभारी ने बताया कि घायल बालक का अस्पताल में इलाज हो रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी। इस घटना के दौरान सोहांस चौकी पुलिस कमियों की भूमिका सराहनीय है। जिनकी मेहनत से ड्राइवर की जान बची, एक बड़ी अप्रिय वारदात होने से भी बच गई।

Leave a Reply