उग्रसेन का टिकट नहीं कटा, शोहरतगढ़ से सपा–कांग्रेस दोनों लड़ेंगे चुनाव

February 11, 2017 11:36 AM0 commentsViews: 1118
Share news

नजीर मलिक

sho

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ सीट से सपा उम्मीदवार उग्रेसन सिंह का टिकट नहीं कटा है। वह पार्टी के सिम्बल से चुनाव लडेंगे। पार्टी ने उनको चुनाव के लिए अधिकृत कर दिया है। यह जरूर है कि अब शोहरतगढ़ से सपा के साथ साथ कांग्रेस भी चुनाव में रहेगी। अब दोनों दलों को अपनी–अपनी ताकत के बल पर जोर आजमाना होगा।

लखनऊ से पक्के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी ने शोहरतगढ़ से अपने उम्मीदवार को बहाल रखने का फैसला किया है। इसलिए उग्रसेन सिंह अब चुनाव मैदान में रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को यह सीट इसलिए दियाथा कि वह वहां से मुस्लिम उम्मीदवार को लड़ाएगी, लेकिन कांग्रेस अपने वादे पर पक्की नहीं उतरी, इसलिए सपा ने भी अपने उम्मीदवार को बहाल रखने का फैसला लिया है।

क्या था मामला

दरअसल इस सीट से समाजवादी पार्टी ने उग्रसेन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन बाद में कांग्रेस ने इस सीट के लिए दबाव बनाया और सपा ने यह सीट 8 फरवरी की रात में कांग्रेस को दे दी, 9 फरवरी को कांग्रेस पार्टी से पूर्व विधायक अनिल सिंह ने पर्चा भी दाखिल कर दिया। इस घटना से यहां सियासी उथल पुथल मच गई।

बहरहाल अंदरूनी रणनीति जो भी रही हो, मगर सपा ने यहां उपने उम्मीदवार उग्रसेन सिंह की उम्मीदवारी बहाल कर दिया है। उधर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाये रखा है, लिहाजा शोहरतगढ़ में गठबंधन की दोनों पार्टियां अब अलग अलग चुनाव लड़ेंगी। जाहिर है कि शोहरतगढ़ चुनाव के रोचक और रोमांचक होने की संभावना बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply