समाजवादी चुनाव हारे हैं जंग नहीं, अंतिम आदमी के लिए लड़ाई जारी रहेगी–उग्रसेन सिंह

April 30, 2017 1:05 PM0 commentsViews: 419
Share news

नजीर मलिक

ugrasen

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के नेता और शोहरतगढ़ के सपा प्रत्याशी रहे उग्रसेन सिंह ने कहा जनता को अश्वस्त किया है कि उनके हितों केलिए सपा का संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी का नया सांगठनिक ढांचा पूरा खड़ा होते ही सपाई जमीनी संघर्ष छेड़ेंगे।

उन्होंने एक बयान में कहा है कि गत चुनाव में समाजवादी पार्टी भले ही हार गई हो, मगर वह लड़ाई से नही हारी है। आम आदमी के लिए सपा का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद में किसानों का शोषण हो रहा है। इसके खिलाफ जल्द आवाज उठाई जायेगी।

उन्होंने कहा कि सपा इस समय अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत बना रही है। यह काम पूरा होते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जी संघर्ष की पूरी रूपरेखा बनायेंगे और अनुसार आंदोलन और संघर्ष होगा। उनका कहना है कि यह सरकार थोथले नारे उछाल रही है। जनता के लिए इसके पास कोई कार्यक्रम नही है।

उन्होंने अंत में कहा कि नई सरकार पेंशन पर रोक लगा रही है। सपा राज की योजनाओं का नाम बदल रही है। प्रदेश में पुलिस वालों की हत्याएं हो रही है। हत्या लूट चारी की घटनाओं ने दो महीने में पूरा रिकार्ड तोड़ दिया है। ऐसे में इनके पास लफ्फाजी की राजनीति के अलावा कोई चारा नही है।

 

Leave a Reply