अखिलेश सरकार पोंछेगी हर पीड़ित के आंसू, देकर सभी को जरुरी मदद- उग्रसेन सिंह

April 30, 2016 8:39 AM0 commentsViews: 340
Share news

संजीव श्रीवास्तव

ugrsen singh

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सपा विधायक श्रीमती लालमुन्नी सिंह के पुत्र एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख उग्रसेन सिंह ने पिछलो दिनों क्षेत्र में आगलगी से प्रभावित  दर्जनों गांवों का दौरा कर अग्निपीड़ितों का दर्द बांटा और उन्हें गल्ला, कपड़ा आदि उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों काे अभी अभी और मदद दिये जाने की जरूरत है।

शुक्रवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख उग्रसेन सिंह ने यहां जारी एक बयान में कहा है कि क्षेत्र के कचरिहवा, भुतहवा, मटियार दत्त्पु आदि गांवों के पीड़ितों को निजी और सरकारी तौर पर जो मदद किदया है वह नाकाफी है।

उन्होंने कहा कि प्रकृति आपादा के पीड़ितों को अभी और भी मदद दिये जाने की जरूात है। वह शसन से पीहड़तों के आवास आदि दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से जिले को आवश्यक दिशा- निर्देश जल्द मिल जायेगा।

उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार हर पीड़ित की आंखों से आंसू पोछेगी। अग्निपीड़ितों को जो भी जरुरत होगी, उसे शासन प्रशासन के सहयोग से उपलब्ध करायेगी।

उग्रसेन सिह एवं उनकी ब्लाक प्रमुख पत्नी नीलिमा सिंह का अग्निपीड़ितों के बीच आना क्षेत्र में चर्चा का केन्द्र बना है। उग्रसेन ने अग्निपीड़ितों को आश्वासन दिया है कि उनकी मदद के लिए चौबीसों घंटें उनका दर खुला है। किसी भी समय कोई भी पीड़ित उनसे मिल सकता है।

Leave a Reply