पुलिसिया तांडव व महंगाई और भ्रस्टाचार को लेकर सपाइयों ने किया धरना प्रदर्शन

September 9, 2023 2:35 PM0 commentsViews: 337
Share news

16 सूत्रीय राज्यपाल संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

सरताज आलम

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा नेता उग्रसेन सिंह की अगुवाई में सपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया, महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिसिया उत्पीड़न समेत 16 सूत्रीय राज्यपाल सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम प्रदीप कुमार यादव को सौंपा गया।

सपा नेता उग्रसेन के नेतृत्व में हजारों की संख्या में सपाईयों ने सपा कार्यालय से लेकर पुलिस पिकेट, तहसील परिसर तक प्रदर्शन किया। भाजपा की नीतियों का विरोध किया व महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलन्द किया। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है, इस भाजपा की तानाशाही सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। हमें एक होकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है।

सपा नेता उग्रसेन सिंह ने कहा केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विफल है, शोहरतगढ़ में तहसील, थानों, ब्लाक स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ा है। जिससे आम जनमानस पूरी तरीके से परेशान है, आने वाले 2024 के चुनाव में शोहरतगढ़ की जनता भाजपा को माकूल जवाब देने का काम करेगी।

सपा नेत्री विभा शुक्ला ने कहा कि जिले में तहसीलों, थानों, ब्लाक स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ा है। जिससे आम जनमानस पूरी तरीके से परेशान है, लोकसभा 2024 के चुनाव में जिले की जनता भाजपा को करारा जवाब देने का काम करेगी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनिल सिंह, प्रदेश सचिव अजय चौधरी, अनूप यादव, जहीर मालिक, वीरेन्द्र तिवारी, हरिनरायन यादव, अब्दुल कलाम आजाद, राम सजीवन पाण्डेय, रामू यादव, विष्णु उमर, वकार खान, जय प्रताप यादव, सुरेन्द्र यादव, टिकोरी यादव, अली अहमद, हरिराम शर्मा, रामदेव यादव, सुनील यादव, मुस्तकीम, रमेश यादव, मुकेश पाण्डेय, सत्यानन्द सिंह, गुड्डू सिंह, अशफाक पटेल, राहुल पाण्डेय, अजीम खान, अनुराग श्रीवास्तव, शोएब खान समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply