सिल्वर स्पून सनराइजर्स व अभिषेक आभूषण सुपर किंग्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। गौतम बुद्ध सपोर्ट फाउंडेशन एवं सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वधान में आयोजित गौतम बुद्ध अंदर-13 टैलेंट सर्च क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गंगा टाइटंस व सिल्वर स्पून सनराइजर्स के बीच खेला गया जिसमें गंगा टाइटंस के कप्तान मयंक ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सिल्वर स्पून सनराइजर्स ने निर्धारित 25 ओवर में 6 विकेट खोकर 232 रन बनाएं
इसमें सलामी बल्लेबाज अक्षत सिंह ने 78, आयुष चौरसिया ने नबाद 46, अंकुश ने 26 रनों का योगदान दिया। गंगा टाइटंस की तरफ से सिद्धि श्रीवास्तव ने चार, शिवम राजभर व आर्य शुक्ला ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गंगा टाइटंस की पूरी टीम 17.3 ओवर में 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें रवि यादव ने ताबड़ तोड़ 47, अभय चौरसिया ने 16 वह आयुष्मान यादव ने नबाद 15 रनों के योगदान दिया। सनराइजर्स सिल्वर स्पून की तरफ से वेदांत मिश्रा, प्रिंस, अश्मित, अक्षत व रीसब ने एक-एक विकेट लिया।
मैन ऑफ द मैच सिल्वर स्पून सनराइजर्स के अक्षत सिंह को को दिया गया, गेम चेंजर ऑफ़ द मैच टाइटंस के सनराइजर्स के वेदांत मिश्रा को व फाइटर ऑफ़ द मैच सिद्धि श्रीवास्तव को दिया गया।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अभिषेक आभूषण सुपर किंग्स ने जिंदल सुपरजाइंट्स को 7 विकेट से हराया। टॉस जीतकर कप्तान श्रेयांश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करती हुई जिंदल सुपर जेंट्स की पूरी टीम निर्धारित 25 ओवर में 22.5 बाल में 82 रन बनाकर अलाउड हो गई। सुपर जेंट्स की तरफ से चक्रवीर ने 16 मयंक त्रिपाठी ने 15 व अश्वनी ने 7 रनों कायोगदान दिया। जिंदल सुपर जाइंट्स की तरफ से विराट, आदिल, अंश साहनी दो-दो व प्रतीक ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभिषेक आभूषण सुपरकिंग्स ने 14.4 ओवर में मैच जीत लिया। अभिषेक सुपर किंग की तरफ से विराट ने 20, शेष कुमार ने 18 अरनव श्रीवास्तव नेनाबाद 25 रनों का योगदान दिया। जिंदल सुपर जेंट्स की तरफ से विनायक ने दो व वर्षित ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच सुपर किंग्स के विराट को, गेम चेंजर ऑफ़ द मैच अंश फाइटर ऑफ़ द मैच विनायक मिश्र को दिया गया।
मुकाबले के मुख्य अतिथि वरिष्ठ फार्मासिस्ट डॉक्टर गोविंद ओझा रहे, आयोजकों ने बताया कि अब इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सिल्वर स्पून और अभिषेक आभूषण के बिच खेला जायेगा। उक्त अवसर पर सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विपिन त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, हरिश्चंद्र, चंद्र प्रकाश सिंह, राघवेंद्र सिंह, मनीष यादव आदि लोग मौजूद है।





