अंडर- 13 क्रिकेट: सिल्वर स्पून सनराईजर्स ने बनाए 25 ओवर में मात्र 79 रन
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। गौतम बुद्ध फाऊंडेशन व सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित गौतम बुद्ध अं-13 टैलेंट सर्च सिल्वर स्पून सनराइजर्स को हराकर अभिषेक आभूषण सुपर किंग्स प्रतियोगिता में पहुंचने वाली पहली सेमीफाइनलिस्ट बनी। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 25 ओवर भी नही खेल पाई और महज 79 रन पर सिमट गई।
अयोजक विवेक मणि ने बताया आज मुकाबला अभिषेक आभूषण सुपर किंग्स व सनराइजर्स सिल्वर स्पून के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सनराइजर्स सिल्वर स्पून ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 23.4 बाल पर 79 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सनराइजर्स की तरफ से अक्षत सिंह ने 33, प्रिंस तिवारी ने 15 रनों का योगदान दिया, सुपर किंग्स की तरफ से प्रतीक ने तीन अंश साहनी ने तीन शिवम ने दो विराट व आदिल ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स की शुरुआत भी काफी खराब रही लेकिन मध्य क्रम में बल्लेबाजी करना है अरनव श्रीवास्तव के नाबाद 45 और शिवम के नाबाद 15 रनों की बदौलत 15.1 बाल में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। सनराइजर्स की तरफ से प्रिंस तिवारी ने 3, वेदांत मिश्रा ने दो विकेट लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच सुपर किंग्स के शिवम को दिया गया। बेस्ट बैट्समैन अर्णव श्रीवास्तव को
फाइटर ऑफ़ द मैच प्रिंस तिवारी को दिया गया।
मैच के मुख्य अतिथि शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई अभिषेक अग्रहरी व सिंचाई विभाग के विक्रांत सिंह रहे, सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विपिन त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, हरिश्चंद्र, चंद्र प्रकाश सिंह, राघवेंद्र सिंह, मनीष यादव आदि लोग मौजूद है। मैच में अंपायर की भूमिका सिद्धांत श्रीवास्तव व आरुष तथा स्कोरर की भूमिका प्रयाग भास्कर व अंकित ने निभाई।





