सिद्धार्थनगर में अंडर- 13 क्रिकेट लीग शुरु, पहला मैच रहा जिंदल सुपर जेंट्स के नाम

June 13, 2026 10:34 AM0 commentsViews: 31
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। गौतम बुद्ध स्पोर्ट फाऊंडेशन व सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित गौतम बुद्ध अंडर- 13 टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आज पहला मुकाबला JV इंडियन व जिंदल सुपर जायंट्स के बीचखेला गया। जिसमें जिंदल सुपर जेंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 33 रन से मुकाबला जीत लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 164 रनबनाएं, जिसमें शिवांश तिवारी ने 37, चक्रवीर 24 समीर 20 व मयंक ने 16 रनों का योगदान दिया। JV की तरफ से हार्दिक, दुर्गेश और नेहा ने दो -दो, रौनक, हर्ष, आकाश ने एक-एकविकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी JV इंडियन की पूरी टीम 19.4 ओवर में 131 में बनाकर अलाउड हो गई।

JV की तरफ से मैदांस ने 27 दुर्गेश 25, गौरव ने 23 रनों का योगदान दिया। सुपर जेंट्स की तरफ से नैतिक ने तीन, सम्राट, अखिलेश, विनायक, समीर , श्रेयांश ने एक-एक विकेट लिया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच सुपर जेंट्स के नैतिक को दिया गया। बेस्ट बैट्समैन शिवांग तिवारी को, फाइटर ऑफ़ द मैच दुर्गेश पासवान को दिया गया।

उद्घाटन मुकाबले के मुख्य अतिथि शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाईं  शुभम श्रीवास्तव, वरिष्ठ फार्मासिस्ट डॉक्टर गोविंद प्रसाद ओझा, सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विपिन त्रिपाठी, हरिश्चंद्र, चंद्र प्रकाश सिंह, राघवेंद्र सिंह, मनीष यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply