आने वाले सपा सरकार में उत्तर प्रदेश भारत रोल मॉडल प्रदेश बनेगा- उग्रसेन प्रताप सिंह

October 5, 2021 6:49 PM0 commentsViews: 210
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर पचासों लोगों ने सपा ज्वाइन किया है। विधानसभा क्षेत्र के खुर्दगया चौराहे पर समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, पीस पार्टी सहित अन्य पार्टियों को छोड़कर समाजवादी पार्टी में विश्वास जताते हुए में शामिल हुए। सपा में शामिल सभी लोगों ने मिशन 2022 को मजबूती प्रदान करते हुए शामिल लोगों ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विकास परक नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए शोहरतगढ़ 302 विधानसभा के नेता उग्रसेन प्रताप सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
अपने संबोधन में उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जनता भारतीय जनता पार्टी की बेलगाम नीतियों, लूट, भ्रष्टाचार, हत्या और बलात्कार से आज़िज़ आ चुकी है। जिसके कारण जनता अखिलेश यादव जी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। प्रदेश में एक बार पुनः समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद विकास की गंगा बहेगी और उत्तर प्रदेश देश में एक रोल मॉडल प्रदेश बनेगा।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में साधु शरण चौधरी, राम लखन चौधरी, गुल्लर, मनीष चौधरी, पंकज साहनी, फजलुर्रहमान, साई मोहम्मद, शोभा, मकई, सनाउल्लाह, राजेश कुमार, अब्दुल कासिम, मोहम्मद रईस, अब्दुल हई, अब्बास अली, मनोज कुमार, अब्दुल अहद, प्रदीप कुमार सहित कई लोगों ने विभन्न पार्टियों से आकर समाजवादी पार्टी का दामन थामा।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, शोहरतगढ़ समाजवादी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव, छात्रसभा के जिला अध्यक्ष विष्णु उमर, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, सेक्टर प्रभारी राजेंद्र यादव, बूथ प्रभारी शौकत अली, प्रधान लाल बहादुर यादव, वकील अहमद, शहजाद सिद्दीकी, राहुल मिश्रा, अब्दुल अहद, अब्बास अली, शौकत अली, इरफान खान सहित कई समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Leave a Reply