यूपी की राज्यपाल ने मार्च तक कोरोना प्रभावित राज्य घोषित किया

December 29, 2021 11:31 AM0 commentsViews: 563
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश कोरोना प्रभावित राज्य घोषित कर दिया गया है।उत्तरप्रदेश की महामहिम राज्यपाल के आदेशानुसार व संविधान द्वारा प्रदत्त विशेषाधिकार से आदेशित किया गया कि 31 मार्च 2022 तक महामारी रोग नियंत्रण अधिनियम जारी रहेगा।

बता दें कि राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश को 31 मार्च 2022 तक कोविड प्रभावित राज्य घोषित किया है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने दी। प्रदेश में कोविड संक्रमण की दर बढ़कर 0.041 फीसदी पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 80 नए मरीज मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में करीब छह माह बाद मरीज मिले हैं। इसी तरह 11 लोग कोविड को मात देने में कामयाब रहे हैं। अब कुल एक्टिव केस 392 हो गए हैं।
प्रदेश में कोविड का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में की गई 193896 सैंपल की जांच में 80 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें गौतमबुद्ध नगर में 28, लखनऊ में 11, गाजियाबाद में 12, मेरठ में तीन, वाराणसी में एक, आगरा में पांच, मथुरा में तीन, सहारनपुर में में एक, अलीगढ़ में दो, देवरिया में एक, झांसी में एक, बाराबंकी में तीन, रामपुर में एक, रायबरेली में दो, बदायूं में एक, बस्ती में एक, एटा में एक, हापुड़ में एक, कासगंज में एक, कौशांबी में एक मरीज मिला है। प्रदेश में अब तक कुल 92344421 सैम्पल की जांच की गई है। इसी तरह एक्टिव केस बढ़कर 392 हो गए हैं। इसमें सर्वाधिक मरीज 82 मरीज गौतमबुद्ध नगर में है। अब आठ जिले में दहाई में एक्टिव केस हैं।

Leave a Reply