यूपी के जूनियर वालीबाल टीम में जिले की नेहा का चयन, खेल संगठनों में प्रसन्नता

November 12, 2022 9:45 PM0 commentsViews: 229
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट स्टेडियम सिद्धार्थनगर की प्रतिभावान वॉलीबॉल खिलाड़ी नेहा गौड़ का यूपी जूनियर वॉलीबॉल टीम में चयन होने पर विभिन्न खेल संगठनों एवं खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश वालीबाल संघ के कोषाध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम ने देते हुए बताया कि विगत 4 से 11 नवंबर तक इलाहाबाद में गहन प्रशिक्षण के उपरांत अंतिम ट्रायल में चयन हुआ है। कुमारी नेहा गौड़ पुत्री मधुसूदन प्रसाद गौड़ (वरिष्ठ लिपिक- जय किसान इंटर कॉलेज सनई)निवासिनी ग्राम सेमरनार पोस्ट भीमापार जनपद सिद्धार्थनगर की निवासिनी है। नेहा 14 नवंबर से 22 नवंबर तक जम्मू कश्मीर में होने वाली जूनियर राष्ट्रीय वालीवाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी।

इनके चयन पर क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, संतोष श्रीवास्तव अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ, करम हुसैन इदरीशी, देवेंद्र पांडे, रत्नेश सिंह, इशांक सिंह, अंकुर सिंह, अब्दुल मन्नान, सोनू गुप्ता, सगीर खाकसार निजाम अहमद, अब्दुल हलीम, शम्भू गुप्ता, मयंक सिंह, दीपक गुप्ता, आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply