प्रदेश की जनता सपा की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है- विजय पासवान

March 19, 2020 1:05 AM0 commentsViews: 179
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर 303 कपिलवस्तु (सदर) विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक पार्टी के पूर्व विधायक विजय पासवान  की उपस्थिति व विधानसभा अध्यक्ष जोखन चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन सपा नेता व मीडिया प्रभारी कलाम सिद्दीकी जी ने किया।

पूर्व विधायक विजय पासवान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहां की जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम सीमा पर है। पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार अराजकता फैली हुई है। हत्या और बलात्कार की घटनाओं में बाढ़ सी आ गई है। पूरे प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

पूरे देश और प्रदेश में जंगल राज कायम है। किसी को न्याय नहीं मिल पा रहा है। इनका सबका विकास सबका विश्वास और सबका साथ का नारा एक छलावा है यह सरकार सिर्फ जनविरोधी ही नहीं बल्कि किसान, विकास, महिला, बेरोजगार, अल्पसंख्यक, पिछड़ा, दलित, और संविधान विरोधी भी है।

यह सरकार अपनी कुर्सी बचाने के लिए पूरे देश और प्रदेश को सांप्रदायिकता की आग में झोंक देना चाहती हैं पूरे प्रदेश में नौजवान बेहाल व किसान बदहाल है और बैंक कंगाल है। भाजपा की सरकार सिर्फ पूजी पतियों की हितेषी है। इसे गरीबों और किसानों से कुछ भी लेना देना नहीं है। आज देश का लोकतंत्र खतरे में है।

पूर्व विधायक ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें प्रदेश की जनता आशा भरी निगाहों से समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है और 2022 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती है।

उक्त बैठक को पूर्व चेयरमैन मोहम्मद जमील सिद्दीकी, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अनूप कुमार यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चंद्रमणि यादव, चंद्रजीत जायसवाल, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, शुभांगी भारत, चंद्रजीत यादव आदि ने संबोधित किया।

बैठक में प्रमुख रूप से मोहम्मद अमूल मेकरानी, सोनू यादव, विजय यादव, घनश्याम जायसवाल, रवि शंकर यादव, शैलेंद्र शर्मा, राजकुमार यादव, निजामुद्दीन खान, लव-कुश साहनी, अशोक कुमार पांडे, नन्हे दुबे, राजू चौधरी, रमजान अली, कलाम खान, सर्वदेव यादव, अयोध्या साहू, अमित कुमार यादव, मनोज साहनी, सुनील कुमार यादव, नीलेश यादव, सतीश चौधरी, जलालुद्दीन, सैयद कुतुब, राधेश्याम बर्मा, रामू पाल, लाल खान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply