प्रदेश में अखिलेश की लहर चल रही है, जनता का हर वादा पूरा हुआ– उग्रसेन

February 16, 2017 5:44 PM0 commentsViews: 513
Share news

निजाम अंसारी

ugrsen-singh

 शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के चुनाव में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काम बोल रहा है। प्रदेश मेंसपा की लहर चल रही है। उसका असर शोहरतगढ़ में भी है। जनता का अशीर्वाद हमारे साथ है। जिसके कारण हमारी जीत पक्की है और प्रदेश में सपा की सरकार भी तय है।

 यह बातें गौहनिया, गंगाराम महदेवा, सन्तोरी, सन्तोरा, मेहनौली, पकड़ी सहित दर्जनों गांव में जनसम्पर्क के दौरान सपा उम्मीदवार उग्रसेन सिंह ने कहा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी विकास के कई काम बाकी हैं। उनको इस बार पूरा किया जायेगा। उन्होंने वोट काटने वाले दलों से सावधान रहने की बात कही।

 उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव 2012 में जनता से जो वादा किया था उसे पूरा करने के साथ ही प्रदेश के चौमुखी विकास और जनता के कल्याण की अनेक महत्वपूर्ण योजनायें संचालित कीं, इनमे से अधिकांश योजनाओं को निर्धारित समय मे पूरा भी किया गया। मेट्रो ट्रेन, लखनऊ-आगर एक्सप्रेस वे सहित अन्य योजनओं पर कम समय में बेहतर ढंग से काम हुआ है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश मे इतना विकास हुआ है कि विपक्ष के पास वोट मागंने का कोई मुददा नहीं है। पिछली बसपा सरकार मे केवल गुन्डा गर्दी होती थी, गरीबों की जमीन कब्जा होता था, गरीबों, किसानों, महिलाओं, छात्र-छात्राओं आदि के लिए मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव ने काम किये हैं।

जनसम्पर्क के दौरान सोनू सिंह, राजू पाण्डेय, मिठाई नेता, सलीम, सुरेन्द्र यादव, बड़कू, बाबा अरविन्द्र बी.डी.सी. सपा युवा नेता रामू यादव, युवा समाज सेवी बलराम चौरसिया, बीरेन्द्र तिवारी सहित सैकड़ो मौजूद रहे।

 

Leave a Reply