उप्र. उद्योग व्यापार संगठन का विस्तार, अजय अध्यक्ष, भीमचंद महामंत्री व उमेश मंत्री चुने गए

August 23, 2022 8:21 PM0 commentsViews: 200
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। जिले के व्यापारियों की एक बैठक मंगलवार को मुख्यालय पर आयोजित की गयी। जिसमें व्यापारियों से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से अजय कसौधन को उप्र उद्योग व्यापार संगठन का जिलाध्यक्ष, संजय कसौधन को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य/जिला प्रभारी व भीमचन्द कसौधन को महामंत्री चुना गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि ने कहा कि वर्तमान में व्यापारियों के हित के लिए संगठित होने की आवश्यकता है। जब आप संगठित होंगे तभी आप विकास भी करेंगे। इस दौरान नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष अजय कसौधन ने कहा कि आप सभी व्यापारी भाईयों ने मिलकर उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका वह हर सम्भव निर्वहन करने को प्रतिबद्ध हैं।

इस दौरान नव निर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य/जिला प्रभारी संजय कसौधन ने कहा कि पूर्व में व्यापारियों के हितों की बात करते हुए कई संगठन बनाये गए परन्तु अदूरदर्शिता व स्वयं का हित साधने व संगठित न होने के चलते सभी संगठन निष्क्रिय हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का गठन करना पड़ा है। जो कि सभी व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

जिला कार्यकारिणी गठन के दौरान सर्वसम्मति से विनोद कसौधन जिला संयोजक, अनिल जायसवाल वरिष्ठ महामंत्री, कमलेश दुबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश कसौधन, मो. याहिया, राकेश दत्त त्रिपाठी, महेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, शिव रतन कसौधन, अभिलाष जायसवाल को उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार वर्मा जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

इसी प्रकार राणा प्रताप सिंह, करुणेश कुमार जायसवाल जिला संगठन मंत्री, नीरज श्रीवास्तव व हृदय राम वर्मा जिला सह संगठन मंत्री, उमेश कुमार साहू व मोहम्मद हारून जिला मंत्री, शिव कुमार कसौधन व आशीष जायसवाल जिला संयुक्त मंत्री, रणजीत कसौधन, रिजवान, विवेक कुमार यादव, विंध्याचल, अनिल कसौधन जिला सचिव, दीनानाथ अग्रहरि को नगर अध्यक्ष तथा लक्ष्मी नारायण कसौधन को विधिक सलाहकार का दायित्व सौंपा गया है।

 

इसी प्रकार हरिराम मिश्रा, बैजनाथ कसौधन, वेदप्रकाश श्रीवास्तव (राहुल), रेवती रमन गुप्ता को संगठन का जिला संरक्षक बनाया गया है। इस अवसर पर उपस्थित दर्जनों व्यापारी ने संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply