साधू शरन सिंह कन्या इण्टर कालेज परसौना बड़हरा के छात्र छात्राओं ने लहराया परचम 

April 25, 2026 1:13 AM1 commentViews: 106
Share news

अजीत सिंह 

 

सिद्धार्थनगर। साधू शरण सिंह कन्या इंटर कॉलेज परसौना विकास खंड लोटन के छात्रों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर अपने विद्यालय और गांव क्षेत्र का मान बढ़ाया है। स्कूल के प्रबंधक व समस्त स्टॉफ ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर माल्यार्पण कर बधाई एवं शुभकामनायें दी है।

बताया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय साधू शरन सिंह कन्या इण्टर कालेज परसौना बड़हरा के छात्र छात्राओं ने बढ़िया रिजल्ट प्राप्त कर विद्यालय और अपने क्षेत्र का नाम किया रोशन किया है हम इन सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

हाईस्कूल में प्रथम स्थान काजल मणि त्रिपाठी , द्वितीय स्थान चंदन गुप्ता, तृतीय स्थान काजल गुप्ता, चतुर्थ स्थान निशा साहनी और पांचवा स्थान दिव्यांशी चौरसिया, गोमती साहनी।

इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान निखिल दुबे, द्वितीय स्थान हिमांशी चौरसिया, तृतीय स्थान शिखा विश्वकर्मा, चतुर्थ स्थान रामसुंदर, सतीश पासवान रहे।

Leave a Reply