जिले के पांच वीडिओ का ब्लाक बदला, उसका में श्याम मुरली मिश्रा का प्रधानों ने किया स्वागत

June 9, 2023 11:12 PM0 commentsViews: 546
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी संजीव रंजन की स्वीकृति से जिले के पांच खंड विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया गया है। यह जानकारी जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह ने दी है। उन्होंने बताया है कि शोहरतगढ़ की खंड विकास अधिकारी सुश्री संगीता यादव को जोगिया, श्याम मुरली मनोहर मिश्र को जोगिया से उसका बाजार, सुश्री कृतिका अवस्थी को उसका बाजार से शोहरतगढ़ धनन्जय सिंह को भनवापुर से बढनी एवं संजय कुमार को बढ़नी से भनवापुर का खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

नवागत खंड विकास अधिकारी उसका बाजार का प्रधान संघ संघ के ब्लाक अध्यक्ष सोनू यादव के अगुवाई में जोरदार स्वागत किया गया। इनके साथ नजीर अहमद ग्राम प्रधान दरमियानी,  घनश्याम राय, ब्रह्मचारी दुबे ग्राम प्रधान तिगरा, उमेश लक्ष्मणपुर प्रधान, रामकिशन ताल नटवा, प्रधान मनोज कुमार हथिवड़ ताल, प्रधान अमित कुमार, ग्राम प्रधान चिरई द्वितीय सुरेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान सुहास जनूबी, अवनीश कुमार ग्राम प्रधान सजनी ग्राम प्रधान अजगरा संजय यादव ग्राम प्रधान चुनाव चोरवार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply