कैम्पियरगंज में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसका थाना क्षेत्र के दो लोगों की मौत

March 28, 2022 12:24 PM0 commentsViews: 876
Share news

गायघाट और अजिगरा गांव के अलग अलग परिवारों के थे मृतक शनि व पियारे

मौत की खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

नजीर मलिक


सिद्धार्थनगर। उसका बाजार थाना क्षेत्र के दो अलग- अलग गांव के दो लोगों की गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के घघवा चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद से दोनों गांव में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्य कैंपियरगंज के लिए तत्काल रवाना हो गयेे, वहीं, जानकारी के बाद परिवार के अन्य लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है। हादसेे सेे गांंव मेेंं शोक का माहौल हैै।।

उसका बाजार थाना क्षेत्र के गायघाट गांव निवासी पियारे (45) पुत्र राधेश्याम बगल के अजगरा गांव निवासी तौलन यादव के ट्रैक्टर- टॉली से बॉस लादकर गोरखपुर में पहुंचाने के लिए सुबह चार बजे घर से निकल गया था। गाड़ी के साथ गाड़ी मालिक तौलन यादव का सबसे छोटा लड़का शनि यादव भी था। बताया जा रहा है कि वह गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के घघवा चौराहा के पास पहुंचे थे कि चालक राधेश्याम गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई। हादसे में ट्रॉली के नीचे दबकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बगल के खेत में कृषि कार्य कर रहे लोगों ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी कैंपियरगंज पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का शिनाख्त करने के बाद सूचना उसका पुलिस को दिया। इसके बार परिवार को जानकारी हुई। मौत की खबर मिलने के बाद दोनों गांव में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, घर पहुंचने वाले हर व्यक्ति की आंखे नम हो जा रही थीं। दोनों मृतकों के परिवार के सदस्य जानकारी मिलने के बाद ही घटना स्थल पर पहुंच गए। राधेश्याम के परिवार में तीन बेटियों हैं और एक बेटा है। अभी उनकी शादी नहीं हुई है। पत्नी शीला के ऊपर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा। बच्चों को रोता हुआ देखकर हर किसी के आंख से आंसू आ जा रहा था।

Leave a Reply