नाई ने सैलून में ही ग्राहक को उस्तुरा मार कर पेट फाड़ा, आतें निकाल कर हुआ फरार

August 8, 2025 2:15 PM0 commentsViews: 848
Share news

लड़की की प्रतिद्धंदिता में हुई यह खौफनाक घटना?

 

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। जिले में बीती गुरुवार की शाम एक लोमहर्षक घटना हुई। मिश्रौलिया थाने के चेतिया बाजार चौराहा स्थित एक सैलून के  नाई ने विशाल नामक युवक पर उस्तरे से वार कर गर्दन काटने की कोशिश की, फिर पेट पर वार किया जिससे विशाल की आतें बाहर निकल आईं। यह देख चौराहे पर अफरा तफरी फैल गई। घायल विशाल को गंभीर अवस्था में मेंडिकल कालेज भेजा गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वार करने के बाद नाई मौके से फरार हो गया। । घटना के पीछे कहा सुनी की बात कही जाती है। मगर जानकारों के अनुसार मामला कुछ और है। जिसका पता नही चल पा रहा है। नाई भी बगल के गांव का रहने वाला है।

खबर के मुताबिक 21 वर्षीय विशाल गुरुवार की शाम लगभग 7 बजे अपने गांव चादेगडिया  से चेमिया में एक सैलून पर बाल कटाने गया था। इस दौरान जाने क्या बात हुई की सैलून के नाई ने उस्तरे से विशाल की गर्दन पर वार कर दिया। गर्दन पर हलका घव हो गया। इसके बाद उसने विशाल के पेट पर वार किया। जिससे उसका पेट फट गया और आंतें बार निकल आई। इसके बाद नाई फरार हो गया। चौराहे के राहगीरों ने उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी बेहोशी और नाजुक हालत को देखते लगभग 8 बजे हुए एमपीटी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

इस घटना के बाद घटना के पीछे के कारएों की छानबीन शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे दुकान पर हुई कहा सुनी का नतीजा मानते हैं।  मगर चाौराहे के लोगों का कहना है कि वहां झगड़े या कहा सुनी जैसी कोई बात नहीं हुई। कुछ लोंगों का कहना है कि विशाल की एक प्रेमिका को उक्त नाई ने पटा लिया था।  इसी को लेकर दोनों में झड़प हुई और नाई ने उक्त घटना को अंजाम दिया।

 

 

 

Leave a Reply