अब नौ दिसम्बर को रिहा होगी उजबेकी बाला दिलफरोज, नहीं जमा कर पाई जुर्माना

December 3, 2015 8:59 AM0 commentsViews: 514
Share news

नजीर मलिक

उजबेकी बाला दिलफरोज का दुर्लभ चित्र

उजबेकी बाला दिलफरोज का दुर्लभ चित्र

सिद्धार्थनगरः उजबेकिस्तान की रहने वाली युवती दिलफरोज को अभी एक सप्ताह जेल में रहना होगा। उसकी रिहाई नौ दिसबर को होगी। उसकी एक सप्ताह की कैद जुर्माना नहीं अदा कर पाने की वजह से बढाई गई है।

सिद्धार्थनगर के जेलर बी के गौतम का कहना है कि उसकी रिहाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उसे दस माह बीस दिन की सजा हुई थी। इसके अलावा पांच हजार का जुर्माना भी लगाया गया था। जुर्माना नहीं अदा करने परने पर सात दिन की अतिरिक्त सजा आदेश था।

खबर है कि दिलफरोज के पास रुपये नहीं है। इसलिए उसने सात दिन अतिरिक्त सजा काटना मंजूर किया है। उसकी रिहाई की सूचना उजबेकिस्तान के दूतावास को दी जायेगी। दूतावास ही उसे उजबेकिस्तान जाने के लिए हवाई टिकट की व्यवस्था करेगा।

बताते चलें कि दिलफरोज पिछले 19 जनवरी को सोनौली बार्डर पर पकड़ी गई थी। उसने नेपाल से भारत में प्रवेश किया था। उसका कहना था कि उसके साथ लूट की गई है। बहरहाल वीजा पासपोट न होने की वजह से वह गिरफ्तार कर ली गई थी। बाद में अदालत ने उसे सजा सुनाई थी।

जेल जाने के बाद दिलफरोज ने आरोप लगाया था कि जेल प्रशासन उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है। इसके बाद उसे सिद्धार्थनगर जेल भेज दिया गया था। तब से वह यहीं पर सजा काट रही थी।

Leave a Reply