वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने काटा 40 ई- चालान, दिया हेलमेट लगाने की सलाह
असदुल्लाह सिद्दीकी
सिद्धार्थनगर। पुलिस ने बिना हेलमेट व तीन सवारी बैठकर बाइक चलाने पर चालान काटे। इस दौरान पुलिस द्वारा अधिकांश बाइक चालक को हेलमेट पहनकर चलने की सलाह भी दी गई। सिद्धार्थनगर थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में नौगढ़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अशोक कुमार ने पुलिस टीम के साथ देर शाम नौगढ़ बर्डपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ओवर लोडिंग, बिना हेल्मेट व अवैध कागजात के लगभग 40 वाहनों का ई चालान काटा।
चेकिंग अभियान के तहत लगभग 40 वाहनों के कागजात आदि जांचे गए। बाइकों की डिग्गी खोलकर सघन तलाशी ली गयीं। ओवरलोडिंग बिना कागजात व हेलमेट के 40 बाइकों का चालान किया गया। चेकिंग के दौरान नौगढ़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार, के साथ उनके हमराही मौजूद रहे।





