उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण 13 को, तैयारियां जोर-शोर से जारी

April 10, 2016 3:31 PM0 commentsViews: 997
Share news

अजीत सिंह

logo

सिद्धार्थनगर। उ. प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नौगढ़ इकाई के नये पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 13 अप्रैल को आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय एवं प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी जारे-शोर से जुटे हैं।

यह जानकारी नौगढ़ इकाई के नये अध्यक्ष संजय कसौधन, महामंत्री संजीत मद्धेशिया एवं कोषाध्यक्ष हरवीर सिंह ने संयुक्त रुप से दी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन पुरानी सब्जी मंडी स्थित नगर पालिका काम्पलेक्स में किया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय सांसद जगदम्बिका पाल करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में नगर पालिका अध्यक्ष जमील सिददीकी भी मौजूद रहेंगे। तीनों पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए नगर के सभी व्यापारियों से जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है।

अध्यक्ष संजय कसौधन के मुताबिक नौगढ़ इकाई के शपथ ग्रहण के बाद हर तहसील मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें संबंधित क्षेत्र की इकाई के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया जायेगा।

Leave a Reply