वेदों में है जीवन के हर प्रश्न का उत्तर- शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती

October 23, 2021 9:15 PM0 commentsViews: 246
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। व्यक्ति के जीवन के हर पहलू और अनसुलझे सवालों का जवाब हमारे वेदों में लिखे गए हैं। आम आदमी को आध्यात्मिक रचनाओं को पढ़ना चाहिए और उसमें लिखी बातों का अनुसरण करना चाहिए। वेदों में जीवन के हर प्रश्न का उत्तर निहित है। हमें भटकने की आवश्यकता नहीं है। धर्मसाभ के दौरान जिले सदर विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी रही कार्यक्रम शुरू होने से समाप्ति तक मौजद रहे।

उक्त बातें सिद्धार्थनगर मुख्यालय स्थित रॉयल ग्रीन लॉन में आयोजित विशाल धर्मसभा मे सनातन धर्मी श्रद्धालुओं को उपदेशित करते हुए जगन्नाथ पुरी के पीठाधीश्वर शंकराचार्य निश्चलानंद ने कही। उन्होंने जीवन में सात्विकता, वेदों और उपनिषदों और सद्गुरुओं के मार्गदर्शन पर चलने को ईश्वर और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग बताया।

कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्यासी डॉ. चंद्रेश उपाध्याय रहे। उन्होंने बताया कि शंकराचार्य जी 24 अक्टूबर को 11 बजे प्रातः एक बार फिर वीपीएल हॉस्पिटल के सभागार में श्रद्धालुओं को अपने आशीर्वाद से अभिसिंचित करेंगे। उपरोक्त जानकारी डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने दी।

इस दौरान मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, वरिष्ठ ठेकेदार ओमप्रकाश चौबे, डा. अरविंद शुक्ला, डा. शिवानंद ओझा, शक्ति जायसवाल, विजय पांडे, रामू पाठक, विधानचंद पांडे, रत्नेश सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply