लव जिहाद, मतांतरण, गो हत्या जैसे विषय निरंतर गंभीर होते जा रहे हैं- बृजेश पाण्डेय

September 8, 2025 7:05 AM0 commentsViews: 90
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू परिषद की बैठक संगठन विस्तार को लेकर रविवार को जनपद के उसका प्रखण्ड इकाई एवं लोटन प्रखण्ड के ठोठरी में आयोजित की गई। इस दौरान हिंदू समाज के दर्जनों लोगों ने विहिप की सदस्य्ता ग्रहण की और तन मन धन से समाज के लिए कार्य करने की बात कही।

बैठक में विहिप के जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज को विखंडित करने वाली शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सबको साथ खड़े होना होगा। वर्ग और जाति के दायरे को तोड़ते हुए प्रत्येक हिंदू एक है के भाव से आगे बढ़ना होगा। हिंदू समाज के समक्ष लव जिहाद, मतांतरण, गो हत्या जैसे विषय निरंतर गंभीर होते जा रहे हैं।

उसका प्रखण्ड की बैठक में अजय सिंह के नेतृत्व में उसका प्रखण्ड से दर्जनों कार्यकर्ता विहिप से जुड़े। इस मौके अजय सिंह ने कहा कि अब हम लोगों को हिंदु समाज के उत्थान के लिए जीवन समर्पित करने की जरूरत है जिससे आने वाले समय में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन पर हम लोग पूर्णतया प्रतिबंध लगा सके। बैठक में बजरंग दल के जिला सह संयोजक विश्वास, अजय सिंह, विपुल, प्रखंड संयोजक शिवम, लवकुश, सोनू गुप्ता, राजपाल, आदित्य, सुरेंद्र पासवान, पिंटू गुप्ता, सुभाष , राकेश, मिथुन, रामसहाय, गोलू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply