सिद्धार्थनगरः जानिए, किस प्रत्याशी ने चुनाव में कितना खर्च किया, माता प्रसाद हैं अव्वल

April 12, 2017 5:34 PM0 commentsViews: 1745
Share news

नजीर मलिक

chunav
सिद्धार्थनगर।  गत विधानसभा चुनाव लडने वाले सभी 48 उम्मीदवारों ने अपना चुनाव खर्च का लेखा जोखा प्रशासन को पेश कर दिया है। सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों में इटवा के सपा प्रत्याशी माता प्रसाद पांडेय चुनाव में खर्च करने में अव्वल नम्बर पर है।  जबकि सबसे कम खर्च करने का श्रेय एक निर्दल प्रत्याशी को गया है। सभी का लेखा विवरण निम्न है।

302-शोहरतगढ क्षेत्र
अनिल सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा रु. 1438778, उग्रसेन सिंह समाजवादी पार्टी द्वारा रू.1526654, मो जमील बहुजन समाज पार्टी द्वारा रू. 1261731, चौधरी रवीन्द्र प्रताप उर्फ पप्पू चौधरी राष्ट्रीय लोकदल द्वारा रू. 1239569, अमर सिंह चौधरी अपना दल द्वारा रू. 1225780, हाजी अली अहमद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन द्वारा रू. 961363, प्रमोद कुमार मिश्र राष्ट्रीय आम जन सेवा पार्टी द्वारा रू. 195000, राधा रमण त्रिपाठी पीस पार्टी द्वारा रू. 793046, विलय लक्ष्मी चौधरी भारतीय जन बेरोजगार छात्र दल द्वारा रू. 65810, समसुद्दीन खान बहुजन महा पार्टी द्वारा रू. 625584, डा. सत्येन्द्र नाथ पाण्डेय आम जनता पार्टी द्वारा रू. 205117, अमीरूल्लाह निर्दल इनके द्वारा निर्वाचन व्यय लेखे का रजिस्टर एवं उससे सम्बन्धित कोई प्रपत्र व्यय लेखा जमा करने की अन्तिम तारीख 11 अप्रैल तक नहीं दिया गया है। डा. आशीष प्रताप सिंह निर्दल द्वारा रू. 482799, वृजवासिनी निर्दल द्वारा रू. 59164, सुखराज यादव निर्दल द्वारा 250105 खर्च किया गया है।
 303-कपिलवस्तु (अ.जा.) सीट

चन्द्रभान पहलवान बहुजन समाज पार्टी द्वारा रू. 683500, विजय कुमार समाजवादी पार्टी द्वारा 1030549, श्यामधनी राही भारतीय जनता पार्टी द्वारा रू. 761040, देवेन्द्र नाथ बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा रू. 175046, नन्दराम निर्दल द्वारा 162108, पिंगल निर्दल द्वारा 23129 प्रत्याशी द्वारा बैंक खाते से व्यय नहीं किया गया है, बिल बाउचर अप्राप्त है।
 304-बांसी विधानसभा क्षेत्र

किरन शुक्ला राष्ट्रीय लोकदल द्वारा रू. 701289, जय प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी द्वारा रू. 1127449, लाल चन्द्र निषाद बहुजन समाज पार्टी द्वारा रू. 636556, लालजी यादव समाजवादी पार्टी द्वारा रू. 678295,  अरविन्द कुमार शुक्ल बहुजन महा पार्टी द्वारा रू. 97650 दाताओं के नाम उल्लिखित नहीं है एवं व्यय खातें से नही किया गया है। कमलेश ओजस्वी पार्टी द्वारा रू. 5595, जवाहर लाल बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा रू. 7300 व्यय खाते से नहीं किया गया है। राम सुरेश लोध सबका दल युनाइटेड द्वारा रू. 250310,  शिवकुमार भारतीय सुभाष सेना द्वारा रू. 35400,  सुरेश भारतीय एकलव्य पार्टी द्वारा रू.24363, अर्जुन चौहान निर्दल द्वारा रू. 55660 जो बैंक खाते से व्यय नही किया गया है। मो उमर निर्दल द्वारा रू. 255683 बैंक खाते से व्यय नहीं किया गया है। मनोज गुप्ता निर्दल द्वारा रू. 91004 खर्च किया गया है।
305-इटवा विधनसभा सीट

अरशद खुर्शीद बहुजन समाज पार्टी द्वारा रू. 1187844, आनन्द स्वरूप उर्फ बब्बू मिश्र राष्ट्रीय लोकदल द्वारा रू. 210070, माता प्रसाद पाण्डेय समाजवादी पार्टी द्वारा रू. 1344177, डा. सतीश द्विवेदी भारतीय जनता पार्टी द्वारा रू. 710125.00, राकेश बहुजन मुक्ति पार्टी प्रत्याशी द्वारा रू. 215616 व्यय सम्बन्धी कुछ मदों में बाउचर प्रस्तुत नही किये गये है एवं कुल व्यय रू0 215616 में रू 67 हजार ही बैंक खाते से प्रदर्षित है। लालजी यादव निर्दल द्वारा रू. 23950 खर्च किया गया है।
 306-डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र

राघवेन्द्र प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी द्वारा रू. 1054184, राम कुमार उर्फ चिन्कू यादव समाजवादी पार्टी द्वारा रू. 1526743, सैय्यदा खातून बहुजन समाज पार्टी द्वारा रू. 887487, अशोक कुमार सिंह पीस पार्टी द्वारा रू. 1062880, मंगल प्रसाद बहुजन मुक्ति पार्टी प्रत्याशी द्वारा रू. 139040 प्रत्याशी द्वारा बैंक खाते से व्यय नहीं किया गया है एवं अपेक्षित व्यय बाउचर उपलब्ध नहीं कराया गया है। राम बिलास रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा रू. 26022, गणेश दत्त निर्दल द्वारा रू. 37844, राम बिलास निर्दल  द्वारा रू. 115176 खर्च किया गया है।

Leave a Reply