सपा शासन में ब्राह्मण समाज सुरक्षित महसूस करता है- संतोष पांडेय

February 16, 2021 1:01 PM0 commentsViews: 359
Share news

अजीत सिंह

गोरखपुर।  सबे का ब्राहृमण समाज का हित केवल सपा से जुड़ने में ही है, क्योंकि यह समाज सपा शासन में स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है। दूसरे दलों ने इस समाज को न केवल छला है, बल्कि कई बार उनके स्वाभिमान को चोट भी पहुंचाई है।

उक्त बातें समाजवादी पार्टी ब्राह्मण प्रकोष्ठ के नेता व लम्भुआ (रायबरेली) के पूर्व विधायक संतेष पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए कहीं। संतोष पांडेय पार्टी की ओर से गोरखपुर के विप्रजनों से सम्पर्क करने आये थे और बेतिया हाता स्थित सपा नेता व नगर पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सोनू के आवास पर वार्ता कर रहे थे।

पत्रकारों से बातचीत में सन्तोष पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज का हित सपा में ही सुरक्षित है। सपा की सरकार में ब्राह्मण समाज अपने को सुरक्षित महसूस करता था। उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार बनी है ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न बढ़ गया है। ऐसे में हमारा वादा है कि आने वाले दिनों में सपा की सरकार बनने पर इसका पूरा हिसाब लिया जाएगा।


इस अवसर विश्वजीत त्रिपाठी सोनू ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से ब्राह्मण समाज पर जुल्म की झड़ी लग गई है जो अब तक जारी है। इसी क्रम में सपा शिक्षक प्रकोष्ठ के नेता गौरव राय ने कहा की इस सरकार ने आते ही भगवान परशुराम की छुट्टी रद्द कर दी जिसे सरकार बनने पर फिर बहाल किया जाएगा तथा वर्तमान में ब्राह्मण समाज पर अत्याचार करने वालों को दंडित भी किया जायेगा।

बता दें कि कल गोरखपुर के दौरे पर आए पूर्व सपा विधायक सन्तोष पांडेय का शहर आगमन पर सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ बीजेपी के गढ़ में सपा का निकाय चुनाव में शहर की वी आई पी सीट बेतियाहाता में सपा का परचम लहराने वाले विश्वजीत त्रिपाठी सोनू और उनके साथी सपा के शिक्षक प्रकोष्ठ के गौरव राय के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सपा के गोरखपुर अध्यक्ष रामनगीना साहनी, जियाउल इस्लाम, गौरव शुक्ल,सोनू दुबे, अशोक सिंह, राहुल सिंह, दीपक पांडेय, योगेश मिश्रा सहित सैक़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply