विश्व हिंदू महासंघ में शामिल हुए भाकियू के कई लोग

December 12, 2022 9:40 AM0 commentsViews: 137
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने रविवार को विश्व हिंदू महासंघ की सदयस्य्ता ग्रहण कर लिया। विहिम जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करने वाले भाकियू कार्यकर्ताओं का ससम्मानित स्वागत करते हुए कुछ लोगों को ब्लाक स्तर पर विहिम का पदाधिकारी भी बनाया गया है। 

विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह द्वारा दी गई जानकारी अनुसार दुर्गेश श्रीवास्तव को ब्लॉक अध्यक्ष व रसिक बिहारी को ब्लॉक महामंत्री व अन्य कई पदाधिकारियों के साथ पदभार ग्रहण कराया गया ।

विश्व हिंदू महासंघ के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इंदू कुमार सिंह एडवोकेट, जिला संयोजक सुनील कुमार त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद शुक्ला, तहसील अध्यक्ष डुमरियागंज सूर्यनाथ सिंह की उपस्थिति में समस्त कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंत में कार्यक्रम मेंं हुए कई ग्राम प्रधानों सहित उपस्थित जनता कार्यकर्ताओं का अखंड सिंह ने हृदय से आभार ज्ञापित किया ।

Leave a Reply