विकसित भारत संकल्प यात्रा का सचिव ने किया औचक निरीक्षण, दी गई अन्य जानकारियां

December 7, 2023 10:12 AM0 commentsViews: 323
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। विकास खंड नौगढ़ के ग्राम पंचायत बेल्टीकर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का नोडल अधिकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सचिव डा. निधि सैनी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से रूबरू होकर शासन से मिलने वाली योजनाओं की हकीकत भी जाना।

ग्रामीणों से उन्होंने कहा कि गरीबों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने कई योजनाएँ चला रखी है। जिसमें मुख्य रूप से आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि व मुफ्त राशन संचालित है। इसी समय विभिन्न योजनाओं के पात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि मोदी जी और योगी जी की सरकार गरीबों के साथ साथ हर वर्ग का ध्यान रखा है। देश की जनता प्रसन्न है। इस दौरान बीडीओ अरुण पांडे, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश मिश्रा, बीसीपीएम रवि चौधरी, सीएचओ संजना चौधरी, प्रियंका, संध्या, राधा, सूरज, ग्राम प्रधान अनिता यादव, अरुण प्रजापति, डिसीपीएम मानबहादुर, निशांत पांडे, शैलेन्द्र शर्मा, हरिश्चंद्र यादव, सौरभ त्रिपाठी, पंकज चौबे, गुड्डू यादव साहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply