हजरत अली की विलादत पर हुए कई कार्यक्रम

April 21, 2016 2:10 PM0 commentsViews: 608
Share news

अब्बास रिजवी

hnf

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। हजरत अली की विलादत के मौके पर शिया बाहुल्य कस्बा हल्लौर में तमाम कार्यक्रम पेश हुए। देर रात तक मजलिस जारी रही। जिसमें उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया।

बीती रात जामा मस्जिद हल्लौर में हजरत अली की विलादत के मौके पर षानदार महफिल सजी। जिसमें तमाम शायरों ने हजरत की शान में एक से एक कसीदे पेश किये और बताया कि उन्हें आलमे इस्लाम का शेर यूं ही नहीं कहा जाता है।

महफिल में तमाम दानिश्वरों ने हजरत अली अ.स. के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जामा मस्जिद के पेशनमाज वसीम रजा जैदी ने लोगों को हजरत के जीवन काल के तमाम हिस्से के बारे में जानकारी दी। उन्होंने हजरत के ईमान, उनकी बहादुरी और न्यायप्रियता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस मौके पर तश्बीब हसन, अजीम हैदर, नवेद रिजवी, नफासत रिजवी, महफूज अली, हसन ताकीब, किसान हैदर, अब्बास एचएनएफ, अनवर मेंहदी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply