घरेलू झगडों से तंग विलास ने दी जान, निर्दोर्षां की गिरफ्तारी पर सवाल?

August 9, 2025 12:47 PM0 commentsViews: 110
Share news

पुलिस अधीक्षक से मिले ग्रामीण और बताया वारदात पूर्व के

हालात, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या जैसी कोई बात नहीं

 

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। राम विलरस को मारा गसया अथवा उसने खुद कशी की है? दो सप्ताह बाद अब इस पर से धुध छंटने लगी है। हालांकि चिल्हिया थाने की पुलिस ने इसे हत्या मान कर पांच लोगों को जेल भेज रखा है। मगर मृतक राम विलास के गांव के पचासों लोग पुलिस कप्तान को ज्ञापन जिस प्रकार से घटना का विवरण प्रस्तुत किया है, उससे दो सप्ताह पहले की या घटना फिर से सुर्खियों में आ गई है।

पिछले बुधवार को बसावनपुर गाव के  श्याम, बेचन, बेचन, संतोषी, बच्चू, मुंडी, सुकौती, चिनकावती, मगरू, सुनीता देवी, कविताजंदनी आदि  लगभग 50 लोग पुलिस अधीक्षक कायाय पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कहा कि मृतक राम विलास अपनी पत्नीं से रोज रोज के झागड़े से बहुत तंग रहता था। उसने शराब के नशे में 27 जुलाई की रात खुद ही पंेड पर फांसी लगा कर जान दी है, मगर उसी पत्नी के पक्ष में एक प्रभावशाली नेता ने दबाव डाल कर इसे हत्या का केस बना दिया और राम सुभग, गुन्ने, हरि और अख्तर को  हत्यारोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सबसे बड़ी बात यह है कि गांव वालों की बात की पुष्टि पोस्ट मार्टम से भी होती है। रिपोर्ट में मौत की वजह लटकने के कारएा दम घटना बताई गई है। सूत्र बताते हैं कि मृतक राम विलास के हाथों के अंदरूनी हिस्से पर खरोच के वे निशान भी पाये गये है जो पेंड के तने को पकड़ कर चढ़ने में आम तौर पर किसी व्यक्ति के शरीर पर पाये जाते हैं। इस प्रकार मोटा मोटा निष्कर्ष तो यही निकलता है कि पकड़े गये चारों लोग निर्दोष हो सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने भी ग्रामीणों की दलीलों को समढ कर गहराई से विवेचना करने का आश्वासन दिया है। अब देखना है कि जांच का अंतिम निष्कर्ष क्या निकलता है?

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply