मृत मुद्दो पर सरकार को घेरने के प्रयास का मतलब विपक्ष कमजोर है- गोविंद माधव

July 20, 2021 2:49 PM0 commentsViews: 485
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश को खुशहाल बनाने में जुटे हैं। उनकी अगुवाई में विदेशों में भारत की नई तस्वीर बनी है, जबकि विपक्षी दल उनकी कामयाबी की तारीफ के बजाये अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। राफेल व वैक्सीन जैसे मृत हो चुके मुद्दे पर अभी तक सरकार को घेरने की कोशिश उनकी कमजोर राजनीति का उदाहरण है।

यह बातें भारतीय जनता पार्टी सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने कही। वह मंगलवार को  प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि प्रधान मंत्री जी ने दिखा दिया है कि वह जो कहते हैं, वही करते हैं। विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा के पास कोई मुददा ही नहीं है। कांग्रेस ने संसद को नहीं चलने दिया। इससे जनहित के कई प्रस्ताव अधर में रह गये।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा व बसपा समेत तमाम दलों ने कांग्रेस का साथ देकर जनता की पीठ में छूरा घोंपा है। इसके लिए जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय भी अब मोदी का मुरीद हो चुका है। मोदी ने उनके मन में सुरक्षा का जो विश्वास जगाया है, उसे कांग्रेस अपने लंबे शासनकाल में नहीं कर पायी। जबकि अल्पसंख्यक समुदाय के वोट से कांग्रेस ने लगभग पांच दशक तक शासन किया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा हर तरह से सजग थी मगर पराजय के बाद  हताश और पराजित पार्टियां निर्रथक विलाप कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि यूपी चुनाव में प्रधानमंत्री जी और योगी जी मिल कर जीत का इतिहास लिखेंगे। उन्होंने जनता से विपक्ष के झांसे से दूर रहने की अपील की है।

Leave a Reply