Murder mistry- क्या विशाल मौर्य की हत्या कर उसे दुर्घटना का रूप दिया गया

February 4, 2023 1:36 PM0 commentsViews: 693
Share news

नजीर मलिक

मोहाना थाना क्षेत्र में हुई बाइक दुर्घटना में मृत 24 वर्षीय विशाल मौर्य की मौत ने नया मोड़ ले लिया है। शुक्रवार को सवेरे उसकी लाश मिली और शाम को विशाल के पिता वकील मौर्य ने मोहाना थाने में तहरीर देकर इसे सुनियोजित हत्या का मामला बताया। बर्डपुर के नागरिक भी प्रथम द्ष्टतया इसे बाइक दुर्घटना के बजाए हत्या की संज्ञा ही दे रहे हैं।

पिता ने कहा एक्सीडेंट नहीं कत्ल

विशाल के पिता वकील मौर्य जो बर्डपुर स्वास्थ्य केन्द्र में वार्ड व्वाय के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि  शुक्रवार की सुबह जब वह बर्डपुर से थोड़ी ही दूर सोनबरसा गांव के पास घटनास्थल पर पहुचें तो उन्होंने देखा कि उससके बेटे विशाल मौर्य की बाइक उसके पैरों के पास पड़ी थी। उसके चेहरे पर हल्की चोटें थी।जिससे आम तौर पर किसी की मौत नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि विशाल का चेहरा काला पड़ा हुआ था। इसी के बाद उन्हें एक्सीडेंट को लेकर .शंका पैदा हुई।।

उन्होंने बताया कि चिकित्सा सेवा से जुड़े होने के कारण वह भलीभांति जानते हैं कि यह हालात दुर्घटना में मृत युवक के नहीं होते हैं। उनके अनुसार उनका बेटा गुरुवार की रात घर से बाइक लेकर निकला थामगर पूरी रात भर वह घर नहीं लौटा। उसका फोन भी आफ था। घटना स्थल से लाग आते जाते रहते है। ऐसे में यह संभव नहीं कि उसका एक्सीडेंट शाम को हुआ हो और रात भर में उसे किसी ने देखा न हो।

कस्बे के लोग भी कह रहे हैं कि यदि विशाल की मौत एक्सीडेंट में होती तो उसकी बाइक पर कम से कम खरोच तो आई ही होती। लेकिन इतना होने के बाद कोई भी हत्या के कारण का अनुमान नहीं लगा पा रहा है। वैसे कुछ लोग जरूर आशंका व्यक्त कर रहे हें कि यदि उसकी हत्या हुई होगी तो इसके पीछे प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है।

रात भर बंद रहा फोन

बता दे कि विशाल गुरुवार शाम को घर से बइक लेकर निकला था। रात 8.30बजे जब उसके पिता ने उसे फान कर खने के लिए बुलाया तो उसने थोड़ी देर में घर आने की बात कही। इसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटा। फोन करने पर उसका फोन भी बंद मिला और शुक्रवार को उसकी लाश मिली। वकील प्रसाद मौर्य गोरखपुर जिले के बासगांव थानाक्षेत्र के भैसही बाजार गांव के मूल निवासी हैं। वह इस समय सीएचसी बर्डपुर में वार्ड ब्वॉय के पद पर कार्यरत हैं।

थानाध्यक्ष ने कहा

इस बारे में एसओ मोहाना संतोष कुमार सिंह ने कहा कि उनके पिता की तहरीर मिल चुकी है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थित स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। ररूरत प़ी तो मले की गहराई से जांच की जाएगी।

Leave a Reply