सांसद पाल के तिरंगा यात्रा में उमड़ा शोहरतगढ़ का जन सैलाब

August 7, 2022 6:26 PM0 commentsViews: 386
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा शोहरतगढ़ में चिल्हिया मण्डल के कंदवा चौराहे से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन सांसद जगदंबिका पाल द्वारा किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामजीयावन मौर्या रहे। इस मौके चिल्हिया मण्डल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी पहलवान बाबा ने सांसद तथा प्रभारी का स्वागत हजारों की संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोग हाथो में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारों के साथ किया।

तिरंगा यात्रा का चिल्हिया में पहलवान बाबा व धनंजय सिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग स्वागत कर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी की अगुआई में परसा चौराहे पर तथा तुलसियापुर चौराहे पर अनिल अग्रहरी की अगुआई में सैकड़ों लोगो ने सांसद व प्रभारी का स्वागत कर यात्रा में सामिल हुए।

कार्यक्रम में निवर्तमान जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, पवन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम शंकर यादव, मंडल महामंत्री पद्माकर शुक्ला, सूर्य प्रकाश पांडे, नर्वदेश्वर मणि, गंगा मिश्रा, राधे बाबा, रोहित गुप्ता, सिद्धार्थ पाठक, कालीचरण सहित सकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply