महिला की लाश मिली, हत्या की आशंका, बेटा गायब और हत्यारोपी पति पुलिस हिरासत में

August 22, 2021 5:30 PM0 commentsViews: 1046
Share news

अजीत सिंह

 

सिद्धार्थनगर। जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अलीदापुर के टोला उचडीह के जमुआर नाले में एक महिला की लाश पाई गई है। वह रस्से में बंधी हुई थी। घटना रविवार दोपह दो बजे की है।  मृतक महिला का नाम प्रीति बताया जा रहा है। उसकी म्र 26 साल बताई गई है। इसके बाद पुलिस ने उसके पति को हत्या की आशंका में हिरासत में लिया है। दोनों के दो साल के बच्चे का पता नहीं चल पा रहा है। इस प्रकरण के पीछे प्रेम विवाह के बाद गृहकलह को मुख्य कारण बताया जा रहा है।

बताते हैं कि मृतका प्रीति जिला आजमगढ़ की रहने वाली थी और दिल्ली के जहांगीरपुरी में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। वहीं पर प्रीति की मुलाकात जिले के चिल्हिया थाना के ऊंचडीह निवासी दीपक साहनी से हुई। 3 साल पहले दोनों ने दिल्ली में ही प्रेम विवाह किया और और वहीं रहने लगे। लगभग तीन महीने पहले दीपक अपने गांव ऊंचडीह आया और दिल्ली नहीं गया तो प्रीति ने फोन करना शुरू किया। जब उसके बाद भी दीपक दिल्ली नहीं गया। तो प्रीति दो साल के बच्चे को लेकर खुद ही उसके गांव आ गई। गांव वाले बताते हैं कि किसी बात को लेकर दोनों में कल लड़ाई झगड़ा हुआ और आज गांव के बगल में ही जमुआर नाले में प्रीति की रस्सी से बंधी लाश मिली।

ग्रामीणों ने जिसकी सूचना ग्राम प्रधान को दिया और ग्राम प्रधान पंकज चौबे ने चिल्हिया थाने की पुलिस को सूचना दिया मौके पर चिल्हिया पुलिस ने पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया। और पति दीपक को हिरासत में ले लिया। चिल्हिया पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस पूरे प्रकरण में दोनों के दो साल के बच्चे का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस दीपकको हिरासत में लेकर गहनता से जांच में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply