अवैध सम्बंधों के चलते 28 साल की पूनम ने शर्म वश खुद जान दी या प्लान कर उसकी हत्या की गई

April 25, 2021 12:01 PM0 commentsViews: 1511
Share news

अजीत सिंह

बांसी, सिद्धार्थनगर।  गोल्हौरा था क्षेत्र के भरवलिया गांव में 28 साल की एक विवाहिता ने छोटी सी बत पर पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। जान देते समय उसे अपने छो छोे बच्चों का भी क्ष्याल नहीं आया। मृतक का नाम पूनम पत्नी शिव प्रकाश है। उसके तीन व 6 साल के दो छोटे बच्चे हैं, इस वक्त बिलख रहे हैं। साक्षी तो दूध के लिए मचल रही है। हालांकि कि कुछ लोग इसे हत्या की संज्ञा भी दे रहे है। पुलिस के मुताबिक यदि वह हत्या हुई तो पोटमार्टम कर्पो से पता चल जाएगा, उसके बाद नई कार्रवाई की जायेगी।

बताया जाता है कि उसी थाना क्षेत्र के ग्राम करही निवासी शिव प्रकाश भरवलिया गांव में मछली पालन करता था। उसकी पत्नी व दो बच्चे 6 साल का बेटा छोटा शिव व तीन साल की बेटी साक्षी संग गांव में किराये के कमरे में रहते थे। शिव प्रकाश रात में खाना खकर गांव से बहर स्थित तालाब की रखवाली के लिए पोखरे पर चला जाता था। बताया जाता है कि शनिवार को पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। उसके बाद नाराज शिवप्रकाश पोखरे पर रखवाली के लिए चला गया। बताते हैं कि सुबह सुबह शिवप्रकाश कमरे पर लौटा छत में टंग पंखे से लटकती पूनम की लाश मिली। उसके दोनों बच्चे बिस्तर पर सोये हुए थे।

घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक पूनम का मायका बलरामपूर जिले के पचपेड़वा थाना के शौलिया बनकटा गांव में है, वहां भी सूचना भेज दी गई। सीओ इटवा ने भी मौके का मुआयना किया। छानबीन में यह बात भी सामने आई कि शिव प्रकाश ने घटना दिन किसी समय अपनी पत्नी पूनम को किसी के साथ अपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। इसके बाद पति पत्नी में जम कर झगड़ा हुआ था। आशंका है कि इसके बाद पूनम ने शर्म वश अपनी जान दे दी।

लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि इतनी सी बात पर दो मासूम बच्चों को छोड़ कर मां जान देने की हिम्मत नहीं कर सकती। क्योंकि वह युवा नारी से पहले एक मां भी होती है, और मां कभी अपने दुधमुंहे बच्चे को छोड़ कर मरना नहीं चाहेगी।। इसलिए हत्या की आशंका उपजना स्वाभाविक है। पूनम ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई, सच जो भी हो मगर उसके दोनों बच्चे अनाथ तो हो ही गये हैं।  इस बारे में गोल्हौरा पुलिस का कहना है कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है, यदि रिपोर्ट में हत्या की आशंका जैसी बात सामने आई तो पुलिस उसी हिसाब से मुकदमा लिख कर कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply