स्वामी विवेकानंद को युवाओं पर था ज्यादा भरोसा- डा. रामनरेश

January 13, 2016 11:09 AM0 commentsViews: 104
Share news

संजीव श्रीवास्तव

vive

सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय स्थित रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास तरीके से मनायी गयी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. रामनरेश मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद को युवाओं पर ज्यादा भरोसा था।

उन्होंने कहा कि उस युग में विवेकानंद ने सभी को पाश्चात्य जगत की चंकाचौंध सें सावधान होने के लिए कहा था। आज देश व समाज के समक्ष जिस प्रकार चुनौतियां हैं, उसके लिए कहीं न कहीं स्वार्थपरता, अनैतिकता और अधार्मिकता ही जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का युवाओं पर भरोसा था, मगर आज की युवा पीढ़ी सुविधा भोगिता में इतनी लिप्त है कि उसे देश और समाज की जरा भी चिंता नहीं है। ऐसी दशा में स्वामी विवेकानंद के संदेश अधिक प्रांसगिक हैं।

प्रधानाचार्य बालकृष्ण सिंह ने व्यक्तित्व स्वयं में महान है। स्वामी जी ने अपने संक्षिप्त जीवन में ऐसे तमाम कार्य किए थे कि वह आज भी समाज के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।

कार्यक्रम को दिलीप श्रीवास्तव, गोविंद सिंह, सच्चिदानंद मिश्रा, राममोहन विश्वकर्मा, अखंड प्रताप सिंह, महेन्द्र मिश्रा, कोमल यादव, प्रियंकर द्विवेदी, आशुतोष त्रिपाठी, मान बहादुर सिंह, आशीष त्रिपाठी, जय प्रकाश सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज अग्रहरि ने किया।

Leave a Reply