जिला बनने के बाद से दोगुने हुए मतदाता, तब 9 लाख थे और अब 18 लाख् से अधिक

March 23, 2019 3:28 PM0 commentsViews: 1017
Share news

— सर्वाधिक 37.91 फीसदी मुस्लिम वोटर डुमरियागंज में,  सबसे कम 20.86   मुस्लिम मतदाता बांसी क्षेत्र में

— सबसे कम 323401  मतदाताओं वाली सीट  इटवा विस क्षेत्र, तो सबसे ज्यादा  429936 वोटरों वाला क्षेत्र कपिलवस्तु 

 

 नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। जिला का सृजन होने के तत्काल बाद इस डुमरियागंज लोकसभा सीट में वोटरों की तादाद 924327 थी, जो अब बढ कर दोगुना से अधिक यानी 18 65496 हो गई है। इनमें 10 लाख 07 हजार 798 पुरुष और 8 लाख 57 हजार 501 मतदाता महिला हैं।  मगर पोलिंग बूथों की तादाद अपेक्षकृत कम बढ़ी है। इसे जनता के वोट उालने में तमाम दिक्कतें हो रही हैं। फिॅलहाल जानिये किस विधानसभा क्षेत्र में कितने मतदाता?

302- शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र

जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार डुमरियागज लोकसभा सीट के ३०२ शोहरतगढ़ विधानस्भा क्षेत्र में कुल ३ लाख ४४ हजार ७६५ मतदाता हैं, जिनमें जिनमें १ लाख ८४ हजार ६९९ पुरुष और १ लाख ६० हजार ०२१ महिला मतदाता है। इस विधान सभा क्षेत्र  में २६.८६ फीसदी मतदाता मुस्लिम हैं।

303- कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र

यह जिले की सदर विधानसभा मानी जानी वाली सीट है। यहां सर्वाधिक ४ लाख २९ हजार ९३६ मतदाता निवास करते हैं। जिनमें पुरुष् मतादाताओं की तादाद २ लाख ३२ हजार ७६२ और महिला वोटारों की तादाद १लाख ९७ हजार १४८ है।  यहां पर २६.५५ फीसदी मुस्लिम मतदाता है। यह सबसे कम मुस्लिम मतदाओं वाली विधानसभा सीट है।

304- बांसी विधानसभा क्षेत्र

जिले की चर्चित और भाजपा के गढ़ के रूप में प्रसिद्ध बांसी विधानसभा सीट पर वर्तमान में ३ लाख ६९ हजार १९१ वोटर हैं। इनमें इस सीट पर पुरुष मतदाताओं की तादाद १ लाख ९९ हजार ४७९ मतदाता पुरुष हैं। शेष 1 लाख ४८ हजार ७१८ महिला मतदाता हैं। यहां जिले के सबसे कम मुस्लिम मतदाता हैं। उनकी तादाद मात्र २०.८६ फीसदी है।

305- इटवा विधानसभा क्षेत्र

लाकसभा सीट डुमरियागंज के तहत आने वाली सबसे महत्वपूर्ण सीट इटवा में कुल वोटों की तादाद ३ लाख २३ हजार ४०१ है। मतदाता के लिहाज से सबसे छोटी विधानसभा सीट है। यहां पुर पुरुष मतदाताओं की तादाद १ लाख ७४ हजार ६४७ पुरुष और १ लाख ४८ हजार ७१८ महिला मतदाता निवास करती है। इस विधान सभा का महत्व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे माता प्रसाद पांडे के कारण बढ़ा रहता है। यहां  मुस्लिम वोटरों की तादाद ३६.९२ फीसदी है।

306- डुमरियागंज विधानसभा सीट

डुमरियागंज विधानसभा सीट पर में माजूदा वक्त में २ लाख १६ हजार २११ मतदाता निवास करते हैं।यहां पर पुरुष वोटरों की संख्या २ लाख १६ हजार २११ और महिला वोटरों की तादाद १ लाख ८१ हजार ९३६  है। यह सीट मुस्लिम बाहुल्य मानी जाती है। यहां मुस्लिम वोटों की तादाद  ३७.९१ है, जो जिले में सबसे अधिेक है।

 

Leave a Reply