लोगों को दावत देने आया हूं, वोट देने के लिए हर हाल में गांव पहुंचें– जमील

November 14, 2016 12:56 PM0 commentsViews: 323
Share news

नजीर मलिक

jamil222

सिद्धार्थनगर। यू.पी. का चुनाव सर पर है। यह तय हो चुका है, कि यू.पी. से सपा सरकार जाने वाली है। अगली सरकार बसपा की बनेगी। इस लिए जिले के लोगों को दावत देने आया हूं। कि वह वोटिंग के समय गांव पर पहुंचे और दम तोड़ती सपा के ताबूत में आखिरी कील ठोकें।

यह बात शोहरतगढ़ विधान सभा क्षेत्र के बसपा उम्मीदवार मो. जमील सिद्दीकी ने कही। वह मुम्बई के कौसा- कुर्ला- सायन आदि की जन सभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यू.पी. की जनता ने भाजपा और सपा को सबक सिखाने की ठान लिया है। आप भी उनके इस संकल्प में शामिल होकर अपना योगदान दे।

जमील सिद्दीकी ने कहा कि सपा और भाजपा के गठजोड़ से जनता त्रस्त है। दोनों अन्दरूनी सांठ-गांठ कर यू.पी. को तबाह कर रहे हैं। दोनों पार्टियां मिल कर दंगे कराती हैं और भ्रष्टाचार के जरिए जनता को लूटती हैं। जनता को उन्हे सबक सिखाना होगा।

उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर जिले की जनता सपा और भाजपा के इस दुराचारी शासन के खिलाफ उठ खड़ी हुई हैं। गांव-गांव में लोग अपने आप बसपा के समर्थन में खडे हो रहे है। सब को बहन मायावती का पिछला कार्यकाल याद आ रहा है। जब दंगाई और गुंडे प्रदेश छोड़कर भाग गये थे।

उन्होंने कहा कि बसपा की लड़ाई अमन और इन्साफ के लिए है। इसलिए सारी अमन पसंद जनता से गुजारिश है। कि वह चुनाव में वतन जरूर पहुंचे और शोहरतगढ़ से अपने इस भाई की कामयाबी के लिए दुआएं करें।

Leave a Reply