वोटरलिस्ट में साजिश के तहत हो रही सपाई नेताओं कार्यकर्ताओं के नाम मे गड़बड़ी

January 11, 2022 7:32 PM0 commentsViews: 353
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनूप यादव ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि सत्ता के इशारे पर वोटर लिस्ट में भारी पैमाने पर गड़बड़ी कर रही है। विधानसभा चुनाव के वोटर लिस्ट में सपाई नेताओ व कार्यकर्ताओं के या तो नाम कटवाया गया है या नाम के शब्दों में हेर फेर कर दिया गया है।

उन्होंने कपिलवस्तु पोस्ट को बताया कि भाजपा और प्रशासन की गहरी साजिश के तहत 2022 के चुनाव में कोई भी समाजवादी नेता व कार्यकर्ता वोट डालने ना पाए इसलिए या तो नाम गलत दर्ज कर दिया गया या तो काट दिया गया। उदाहरण स्वरूप मेरा नाम अनूप कुमार यादव है, मैं समाजवादी पार्टी का पदाधिकारी हूं और नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर में 4 बार लगातार 20 वर्षों तक सभासद रहा। उसके बावजूद भी मेरे साथ ऐसा किया गया।

Leave a Reply