व्यापार मंडल ने सफाई नायकों पर किये पुष्प वर्षा, भोजन किट वितरण अनवरत जारी

April 16, 2020 9:59 AM0 commentsViews: 179
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। कोरोना महामारी से जंग लड़ रहे शहर के दर्जनों युवाओं ने निराश्रितों असहायों को भूखे पेट न रहने देनें का बीड़ा उठाया है। इनके द्वारा रोज भोजन वितरिण कार्यक्रम लॉक डाउन के प्रथम चरण से  लेकर दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका हैं। मदद को इन युवाओं के हौसले बुलंद हैं। इन्होंने बुधवार को नपा कर्मियों के हौसले बुलंद करने के लिये उन पर पुष्प वर्षा कर भोजन किट वितरित किया।

प्राप्त जानकारी अनुसार अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय कसौधन एवं गुरुद्वारा कमेटी के ड्यूक सिंह के अगुवाई में दर्जनों युवाओं का भोजन वितरण निरंतर जारी है। बुधवार को शहर के सिद्धार्थ चौक पर नगरपालिका के समस्त सफाई कर्मियों के हौसला अफजाई के लिए उनके ऊपर पुष्प वर्षा करने के उपरांत उनको भोजन किट वितरित किया गया।

इस संकल्पी अभियान में रवि शर्मा, विश्व दीपक, शुभांगी भारत, सुरेश बंका, शैलेंद्र कुमार, विक्की गुप्ता, संजीत कसौधन, सोनू बंका, दीपू, राजेश यादव, शमीम अहमद सहित दर्जनों युवाओ की उपस्थित रहे।

Leave a Reply