व्यापारियों को राजनीति में बजागीदारी करनी चाहिए- नितिन अग्रवाल (आबकारी मंत्री)

August 6, 2023 5:19 PM0 commentsViews: 357
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। प्रदेश के आबकारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के व्यापारीयों को राजनीति में अपनी भागीदारी करनी चाहिए। अब व्यापारियों को आगे आना होगा क्योंकि उत्तर प्रदेश में हमने 70 प्रतिशत व्यापारियों को नगर पालिका के चुनावों में भागीदारी बनाकर व्यापारियों को मजबूत करने का कार्य किया है। हम व्यापारियों का राजनीति में भागीदारी बढाने का कार्य कर रहे हैं। जिससे व्यापारियों की बात राजनीतिक मंचो के माध्यम से सरकार तक पहुँचे।

आबकारी मंत्री रविवार को मुख्यालय के लोहिया कला भवन मे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल संगठन के महासम्मेलन में कही। इस अवसर पर पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण भी कराया गया।  उन्होंने कहा वर्तमान में व्यापारियों के मन मे डर नही है क्योंकि माफियाओं के कमर तोड़ने का कार्य उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किया है। यूपी में जो कानून का उलंघन करेगा उसको जेल जाना पड़ेगा या उत्तर प्रदेश ही छोड़ के जाना पड़ेगा। गैर भाजपा सरकारों में व्यापारियों से रंगदारी वसूला जाती थी‌।

डुमरियागंज लोक सभा के सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि व्यापारियों की समसयाओं के समाधान करने का आश्वासन प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिया गया है जिसका मैं पूरे व्यापारियों के तरफ से धन्यवाद ज्ञापित करता है। आज प्रदेश के एक एक जनपद में जाकर व्यापारियों के समस्याओं का समाधान करने में प्रदेश अध्यक्ष लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थ व्यवस्था में सिद्धार्थनगर की बहुत बड़ी भूमिका है। कालानमक चावल पर बोलते हुए सांसद जगदम्बिकाल ने कहा कि बासमती चावल के साथ कालानमक चावल को भी एक्पोर्ट में शामिल करें जिससे सिद्धार्थनगर अकेले एक ट्रिलियन डॉलर की साझेदारी कर सकेगा। व्यापारियों की समस्या दूर होगी तो तभी विकास होगा। सिद्धार्थनगर में इंडस्ट्रियल एरिया का भी पहल हम करेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि ने कहा कि व्यापारी समाज व देश को चलाने में 70 फीसदी भागीदारी करता है लेकिन राजनीति में पिछड़ा है। व्यापारियों को राजनीति दृस्टि से देश का नेतृत्व करने के लिए राजनीति में आगे आना होगा।

भाजपा के जिला संयोजक कन्हैया पासवान व नपाध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न कत्तई बर्दास्त नहीं किया जायेगा। हमारी सरकार में व्यापारियों को सम्मान दिया जा रहा है। व्यापारियों की किसी भी समस्या समाधान के लिए हर सम्भव मदद की जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय कसौधन तथा संचालन नितेश पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर संरक्षक राणा प्रताप सिंह, बीएन प्रसाद, हरिराम मिश्रा, लक्ष्मी नारायण कसौधन, रेवती रमन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य/जिला प्रभारी संजय कसौधन, वरिष्ठ महामंत्री प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, महामंत्री भीमचन्द्र कसौधन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश दूबे, उपाध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, राकेश दत्त त्रिपाठी, रामस्वरूप अग्रहरि, जिला मंत्री उमेश साहू, मो. हारुन, संगठन मंत्री करूणेश जयसवाल, हृदय राम वर्मा, सह मिडिया प्रभारी सन्दीप मद्धेशिया, रणजीत कसौधन, जिला संयुक्त मंत्री शिवकुमार कसौधन, आशीष जयसवाल, धनेश वर्मा, विकास रस्तोगी, शिवेंद्र पाण्डेय, विजय वर्मा, अब्बास अली, रिजवानुल्लाह, रंजू त्रिपाठी, यहिया सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply