शपथग्रहण: व्यापारी ही समाज व देश को आर्थिक प्रगति के मार्ग पर ले जाते है- विधायक राही

March 7, 2023 9:44 AM0 commentsViews: 96
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। सदर विधायक श्यामधनी राही ने व्यापार संगठन के  नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में व्यापारी व समाज के हितों की रक्षा के लिए संकल्पित रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारी ही समाज व देश को आर्थिक प्रगति के मार्ग पर ले जाते है। व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, सरकार भी व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संकल्पित है।

नगर पंचायत उसका बाजार के गांधी चबूतरा मैदान में सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन उसका बाजार की इकाई के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि ने सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विश्वास जताया कि नई कमेटी व्यापार एवं व्यापारी हितों के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

शपथ ग्रहण करने वालों में नगर अध्यक्ष धनेश वर्मा, महामंत्री अभिषेक त्रिपाठी, उपाध्यक्ष राजनरायन पाण्डेय, बलराम जायसवाल, अमरेश वर्मा, विधिक सलाहकार राहुल दूबे, कमरुज्जमा, मनोज जायसवाल, पंकज अग्रहरि, अवधेश वर्मा, मनीष अग्रहरि, पंकज सिंह, आशीष अग्रहरि, बजरंगी साहू, विनोद वर्मा, वेद प्रकाश अग्रहरि समेत अन्य पदाधिकारी भी रहे।

इस अवसर पर व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन, पूर्व चेयरमैन हेमन्त कुमार जायसवाल, महेश छपड़िया, श्रीधर पाण्डेय, राकेश दत्त त्रिपाठी, राहुल विश्वकर्मा, रवि अग्रहरि, संजय जायसवाल, एसओ दिनेश कुमार सरोज आदि रहे।

Leave a Reply