व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को खुला संगठन का जिला कार्यालय

September 20, 2026 8:47 PM0 commentsViews: 60
Share news

एकजुटता से ही संगठन को मिलेगी मजबूती, व्यापारी हित के लिए संघर्ष का आह्वान
उत्पीड़न के मामलों में व्यापारियों की आवाज मजबूती से उठाने पर दिया गया जोर

 

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला कार्यालय का उद्घाटन रविवार को संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरी ने किया। जिला कार्यालय खुलने से व्यापारियों को अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए संगठन के पदाधिकारियों तक आसानी से पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। उद्घाटन अवसर पर पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए व्यापारियों से आपसी एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए संगठन को हर स्तर पर सक्रिय रहना होगा। जिलाध्यक्ष अजय कसौंधन ने व्यापारियों के उत्पीड़न की स्थिति में एकजुट होकर संघर्ष करने तथा संबंधित अधिकारियों के समक्ष उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखने पर जोर दिया।

जिला महामंत्री भीमचंद कसौंधन ने कहा कि संगठन की ताकत व्यापारियों की एकता से ही बढ़ेगी और जिला कार्यालय इसके लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में काम करेगा। कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन की मजबूती जरूरी है। इसके लिए सभी व्यापारियों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना होगा।

इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, बैजनाथ प्रसाद, दिव्यांशु, जितेंद्र बहादुर सिंह, रणजीत कुमार कसौधन, संदीप कुमार जायसवाल, जयप्रकाश अग्रहरि, राकेश दत्त त्रिपाठी, प्रदीप वर्मा, रामस्वरूप अग्रहरि, उमेश साहू, अब्बास, आनंद अग्रहरि, हृदय वर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, नौगढ़ सदर अध्यक्ष शिवदत्त अग्रहरि, राजकमल जायसवाल, धनेश वर्मा, आलोक रंजन उपाध्याय, जय प्रकाश अग्रहरी, पंकज वर्मा, तनवीर खान, धीरेंद्र वर्मा, रमेश चौहान सहित विभिन्न नगरों के अध्यक्ष, महामंत्री और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply