उप्र व्यापार संगठन की नगर इकाई के पदाधिकारियों ने ली शपथ
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन की नगर इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को शहर के एक होटल में आयोजित हुआ। समारोह में संगठन की नई नगर कार्यकारिणी ने व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरी ने कहा कि व्यापारी संगठन की मजबूती उसकी एकजुटता में निहित है। नगर इकाई व्यापारियों की समस्याओं को संगठित तरीके से उठाए और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करे।
विशिष्ट अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि व्यापारियों का शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। उनकी समस्याओं और उपेक्षाओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि नगर के विकास में व्यापारी वर्ग की भूमिका अहम है। व्यापारियों की सुविधाओं और नगर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए पालिका स्तर से पूरा सहयोग किया जाएगा।
समारोह में नगर अध्यक्ष शिवदत्त अग्रहरी और महामंत्री नीरज श्रीवास्तव समेत कोषाध्यक्ष तनवीर अहमद, उपाध्यक्ष पंकज वर्मा, आलोक रंजन उपाध्याय, दुर्गेश गुप्ता, रवि अग्रहरी, राघवेंद्र यादव और रितेश मौर्या, संगठन मंत्री दुर्गा प्रसाद कौशल, कार्यालय प्रमुख रमेश गुप्ता, सचिव अब्दुल रहीम, मंत्री विनोद कसौंधन और धीरेंद्र वर्मा ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। संचालन राणा प्रताप सिंह ने किया।
इस दौरान साहित्य सुधा के अध्यक्ष डॉ. गोविंद प्रसाद ओझा, व्यापार संगठन के संरक्षक अखंड प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष अजय कसौंधन, जिला महामंत्री भीम चंद्र कसौंधन, जिला उपाध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, नगर संरक्षक संतोष श्रीवास्तव, मिट्ठू कसौंधन, जय प्रकाश अग्रहरी, करूणेश जायसवाल, महेश्वर अग्रहरी, दीना नाथ अग्रहरी, गौरीशंकर अग्रहरी, बैजनाथ कसौंधन, पंकज पासवान, श्रीश श्रीवास्तव, मंगल चौरसिया, राजकमल जायसवाल, मो. कैफ, विजय वर्मा, धनेश वर्मा, रामू कसौंधन, रमेश चौहान, दिलीप श्रीवास्तव, देव अग्रहरी, आशीष कसौंधन और रणजीत कसौंधन समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।






