जिले के बड़े व्यवसाई राजीव छापड़िया का निधन, शोक में डूबे सभी वर्गों के लोग
अजीत सिंह
उसका बाजार, सिद्धार्थनगर। स्थानीय कस्बा के प्रमुख व्यवसायी और उद्योगपति राजीव छापड़िया के असामयिक निधन से पूरा कस्बा मर्माहत है। सोमवार को उनका इलाज के दौरान निधन की खबर सुनने के बाद शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने और शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का उनके घर भीड़ लगी रही। उसका बाजार कस्बा के प्रमुख व्यवसायी और उद्योगपति राजीव छापड़िया के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। जिले वरिष्ठ ठेकदार ओम प्रकाश चौबे ने इनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
स्व. छापड़िया के निधन पर सदर विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष, दीपक मौर्या, महमंत्री फतेबहादुर सिंह, फूलचंद जायसवाल, उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, पूर्व प्रमुख प्रभात शुक्ला, युवा भजपा नेता सत्य प्रकाश राही, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, अंकित छापड़िया, अभिषेक छापड़िया, डब्बू शाहू, अभिषेक पाठक, सभासद धनंजय सहाय, मनोज सिंह सहित सैकड़ो लोगों ने गहरा दुःख प्रकट किया है।
उनके निधन पर विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों, शिक्षकों, पत्रकारों और समाज के प्रबुद्ध नागरिको ने पैतृक आवास पर शोक संवेदना व्यक्त किया।इनके निधन पर पत्रकार रामायन मिश्रा, धर्मेंद्र पांडेय, देवेंद्र श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र, पाण्डेय, रूपेश सिंह, हरिशंकर सिंह, अनंत मिश्र, शशिभूषण दूबे, राजनाथ सिंह, अश्वनी मिश्र, पवन जायसवाल, वीरेंद्र पाण्डेय आदि मीडियाकर्मियों ने दुःख व्यक्त किया।
इनके अलावा कस्बा के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमन्त कुमार जायसवाल, व्यवसायी अनूप छापड़िया, श्रीधर पाण्डेय, राज नरायन पाण्डेय, चंद्रभान त्रिपाठी, संजय गुप्ता, सुजीत अग्रहरि, सत्यप्रकाश वर्मा, अशोक जायसवाल, शिव जायसवाल आदि लोगो ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।





