वाहन की टक्कर से बेटे की मौत, मां अस्पताल में मौत के कगार पर

April 16, 2017 5:54 PM0 commentsViews: 1035
Share news

एम.आरिफ

wahan

इटवा, सिद्धार्थनगर। इटवा– बढनी मार्ग पर एक वाहन दुर्घटना में दस साल के बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि 35 वर्षीया मां गंभीर रूप से जख्मी  हो गई है। घटना आज यानी रविवार सुबह 9.30 बजे इटवा के आगे संग्रामपुर के पास हुई। मृत बालक उसी इलाके के तकियवा गांव का है। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार तकियवा गांव के बाबू सिंह यादव के पत्नी रेखा यादव अपने दस  साल के बेटे अभिषेक यादव के साथ दवा खरीदने जा रही थी। घर में कोई बीमार था। बताया जाता है कि दोनों अभी संग्रामपुर चौराहे पर पहुंचने ही वाले थे कि डुमरियागांज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अचानक लहराई और मां–बेटे को सीधे टक्कर मार दिया।

इस हादसे में अभिषेक यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां रेखा यादव गंभीर रुप से जख्मी हो गई। उसे फौरन इटवा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी बिगड़ती हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मां बेटे दोनों अपनी साइड पर थे। वाहन चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। इस घटना के बाद ग्रमीणों ने वाहन चालक अंगद कोपकड़ लिया, जिसे पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया।

 

 

Leave a Reply