भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया नये जिलाध्यक्ष का स्वागत

January 13, 2016 5:39 PM0 commentsViews: 271
Share news

संजीव श्रीवास्तव

नये जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर का स्वागत करते जगदम्बिका पाल

नये जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर का स्वागत करते जगदम्बिका पाल

भाजपा के नये जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर का बुधवार को सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम क्षेत्रीय सांसद जगदम्बिका पाल एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मणि त्रिपाठी ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

दोपहर लगभग 12.30 बजे जैसे भाजपा के नये जिलाध्यक्ष रामकुमार कंुवर पार्टी कार्यालय पर पहंुचे। पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ताओं ने नये जिलाध्यक्ष के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। एक-एक कर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

सांसद पाल ने अपने संबोधन में कहा कि रामकुमार कुंवर सिद्धार्थनगर के काफी वरिष्ठ नेता है। उनमें नेतृत्व क्षमता की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष ने सिद्धार्थनगर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए तमाम प्रयास किये थे। नये जिलाध्यक्ष भी सिद्धार्थनगर में पार्टी संगठन की पकड़ गांव-गांव बनायेंगे। जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में पांचों सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित हो सके।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मणि ने रामकुमार कुंवर को एक सरल व्यक्ति बताते हुए उनकी अगुवाई में भाजपा यहां पर नई उंचाईयों पर पहुंचेगी। नये जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उनके कंधे पर जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा करने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा देंगे। कोई भी उनसे कभी भी मिल सकता है।

इस अवसर पर लाल बाबा, कन्हैया पासवान, राम निवास यादव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, तेजू विश्वकर्मा, महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष रीता पांडेय, श्याम सुंदर मित्तल आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply